[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राह चलती महिला को बाइक ने मारी टक्कर:हादसे में महिला गंभीर घायल, स्थानीय अस्पताल में करवाया भर्ती, कांस्टेबल किरण ने दिखाई मानवता


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

राह चलती महिला को बाइक ने मारी टक्कर:हादसे में महिला गंभीर घायल, स्थानीय अस्पताल में करवाया भर्ती, कांस्टेबल किरण ने दिखाई मानवता

राह चलती महिला को बाइक ने मारी टक्कर:हादसे में महिला गंभीर घायल, स्थानीय अस्पताल में करवाया भर्ती, कांस्टेबल किरण ने दिखाई मानवता

झुंझुनूं : शहर में पंचदेव बस स्टैंड के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जहां एक राहगीर महिला को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और सड़क पर गिर पड़ी। मौके पर मौजूद लोग असमंजस की स्थिति में थे, लेकिन इसी बीच यातायात पुलिस की कांस्टेबल किरण ने त्वरित कार्रवाई कर इंसानियत की मिसाल पेश की। घायल महिला बगड़ निवासी सुमन है

कांस्टेबल किरण ने दिखाई संवेदनशीलता

घटना के तुरंत बाद कांस्टेबल महिला किरण ने बिना देर किए घायल महिला की ओर दौड़ लगाई। उन्होंने न केवल महिला की हालत को समझा, बल्कि प्राथमिक उपचार भी किया। महिला के पैर से खून बह रहा था, जिसे रोकने के लिए कांस्टेबल किरण ने अपने दुपट्टे से उसका घाव बांधा। इसके बाद, बिना किसी देरी के, उन्होंने एक ऑटो रिक्शा की व्यवस्था कर महिला को नजदीकी डिस्पेंसरी भेज दिया, जहां डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार किया।

हादसे में महिला गंभीर घायल, स्थानीय अस्पताल में करवाया भर्ती, कांस्टेबल किरण ने दिखाई मानवता
हादसे में महिला गंभीर घायल, स्थानीय अस्पताल में करवाया भर्ती, कांस्टेबल किरण ने दिखाई मानवता

स्थानीय लोगों ने की प्रशंसा

कांस्टेबल किरण के इस मानवीय कार्य की आसपास के लोगों ने खूब सराहना की। उन्होंने बताया कि अगर कांस्टेबल किरण समय पर मदद नहीं करतीं, तो महिला की हालत और भी गंभीर हो सकती थी। एक स्थानीय दुकानदार ने कहा कि आजकल लोग सड़क पर पड़े घायलों को नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन कांस्टेबल किरण ने जो किया वह सराहनीय है। हर किसी को इसी तरह आगे आकर मदद करनी चाहिए।

ऐसे हुआ हादसा

घायल महिला पंचदेव बस स्टैंड पर सड़क पार कर रही थी, तभी अग्रसेन सर्किल की ओर से तेज गति से आ रही बाइक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महिला जमीन पर गिर पड़ी और उसके पैर में गहरी चोट आ गई। बाइक सवार मौके से फरार हो गया

Related Articles