[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पांच साल से फरार धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार:दिल्ली-हरियाणा में छिपकर काट रहा था फरारी, रतननगर पुलिस ने दबोचा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पांच साल से फरार धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार:दिल्ली-हरियाणा में छिपकर काट रहा था फरारी, रतननगर पुलिस ने दबोचा

पांच साल से फरार धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार:दिल्ली-हरियाणा में छिपकर काट रहा था फरारी, रतननगर पुलिस ने दबोचा

चूरू : चूरू के रतननगर में पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने धोखाधड़ी के एक पुराने मामले में फरार चल रहे 45 वर्षीय आरोपी रमेश सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी जय यादव के निर्देश पर चलाए जा रहे वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। रतननगर थानाधिकारी रामकरण सिद्धू के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ 2016 में षड्यंत्र रचकर धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज हुआ था।

पूछताछ में पता चला कि रमेश सिंह गिरफ्तारी से बचने के लिए हरियाणा और दिल्ली में छिपकर रह रहा था। पुलिस ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर आरोपी की जानकारी जुटाई और उसे रतननगर से ही दबोच लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। गिरफ्तारी में थानाधिकारी रामकरण सिद्धू के अलावा हैड कॉन्स्टेबल नरेश कुमार, कॉन्स्टेबल ओमप्रकाश, मुनेश कुमार और कपिल कुमार की टीम शामिल थी। इस कार्रवाई में कॉन्स्टेबल ओमप्रकाश और मुनेश कुमार की विशेष भूमिका रही।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad