[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पिता की स्मृति में रक्तदान शिविर का आयोजन:नर्सिंग ऑफिसर ने ब्लड बैंक में लगवाया आरओ, 11 यूनिट ब्लड एकत्रित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पिता की स्मृति में रक्तदान शिविर का आयोजन:नर्सिंग ऑफिसर ने ब्लड बैंक में लगवाया आरओ, 11 यूनिट ब्लड एकत्रित

पिता की स्मृति में रक्तदान शिविर का आयोजन:नर्सिंग ऑफिसर ने ब्लड बैंक में लगवाया आरओ, 11 यूनिट ब्लड एकत्रित

चूरू : चूरू के डीबी अस्पताल में एक अनूठी पहल सामने आई है। नर्सिंग ऑफिसर राहुल शर्मा ने अपने पिता शिक्षाविद् राधेश्याम चौमाल की स्मृति में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। राहुल शर्मा ने खुद रक्तदान कर शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने ब्लड बैंक में रक्तदाताओं की सुविधा के लिए मीठे पानी के आरओ की व्यवस्था भी की।

मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. एमएम पुकार ने कहा कि रक्त का कोई विकल्प नहीं है। मेडिकल साइंस कितनी भी प्रगति कर ले, शरीर में रक्त जो कार्य करता है, वह अन्य कोई नहीं कर सकता। उन्होंने बताया कि रक्त केवल मानव शरीर में ही बनता है, किसी फैक्ट्री या कारखाने में नहीं।

कार्यक्रम में अस्पताल अधीक्षक डॉ. हनुमान जयपाल, ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. राशि पचैरी, डॉ. रवि पंवार और अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. इदरिश खान मौजूद रहे। इसके अलावा ब्लड बैंक इंचार्ज सुभाष राजपुरोहित, कोमल शर्मा, हार्दिक शर्मा सहित कई लोगों ने शिविर में भाग लिया। शिविर में कुल 11 यूनिट ब्लड एकत्रित किया गया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad