[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पाटन के बोपिया में विरोध प्रदर्शन:जिला बचाओ जन चेतना यात्रा का आयोजन, नीमकाथाना जिला बहाल करने की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

पाटन के बोपिया में विरोध प्रदर्शन:जिला बचाओ जन चेतना यात्रा का आयोजन, नीमकाथाना जिला बहाल करने की मांग

पाटन के बोपिया में विरोध प्रदर्शन:जिला बचाओ जन चेतना यात्रा का आयोजन, नीमकाथाना जिला बहाल करने की मांग

नीमकाथाना : नीमकाथाना को जिला बनाने के निर्णय को रद्द किए जाने के विरोध में पाटन के ग्राम पंचायत बोपिया में जन आक्रोश बढ़ता जा रहा है। रविवार को स्थानीय नागरिकों ने ‘जिला बचाओ जन चेतना यात्रा’ का आयोजन किया। बोपिया के कई प्रमुख नागरिक क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठे हैं। इनमें सीता राम शास्त्री, राजेश बोपिया, सरपंच सुनील, दिनेश यादव, भजन लाल, मना लाल, नरेश यादव शामिल हैं। साथ ही सरपंच लीला राम, मास्टर दया राम, पंच धर्मपाल, पार्षद राजपाल, डॉ. निहाल सिंह, राजेंद्र यादव और पूर्ण पंच भी धरने में शामिल हुए। स्थानीय लोगों ने सभी प्रदर्शनकारियों का माला पहनाकर समर्थन किया। नीमकाथाना जिला बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले यह विरोध प्रदर्शन जारी है। ग्रामीणों का कहना है कि वे तब तक अपना विरोध जारी रखेंगे, जब तक सरकार अपने निर्णय पर पुनर्विचार नहीं करती।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad