[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कैलाश केसरी अस्पताल का शुभारंभ “सांस की आस” नवाचार के साथ


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

कैलाश केसरी अस्पताल का शुभारंभ “सांस की आस” नवाचार के साथ

कैलाश केसरी अस्पताल का शुभारंभ "सांस की आस" नवाचार के साथ

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : सेठ नेतराम मघराज राजकीय बालिका महाविद्यालय के सामने, अग्रसेन सर्किल स्थित जिले के सबसे बड़े आईसीयू की सुविधायुक्त कैलाश केसरी अस्पताल का शुभारंभ सांस रोगों की जागरूकता, रोकथाम एवं प्रभावी ईलाज की पहल “सांस की आस” नवाचार कार्यक्रम के साथ हुआ। कैलाश केसरी अस्पताल के निदेशक डॉक्टर कमलचंद सैनी ने बताया कि उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में राजस्थान विधानसभा के पूर्व प्रतिपक्ष नेता श्री राजेंद्र राठौड़ ,विशिष्ट अतिथि के रूप में राजस्थान भाजपा प्रदेश मंत्री वासुदेव चावला, नारनौल नगर परिषद सभापति कमलेश सैनी ,भाजपा जिला अध्यक्ष बनवारी लाल सैनी, पूर्व जिला अध्यक्ष पवन मावंडिया, भाजपा नेता कुलदीप सिंह काली पहाड़ी समारोह में शामिल हुए।

समारोह को संबोधित करते हुए राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि चिकित्सक धरती का भगवान होता है। एक चिकित्सक होने के साथ-साथ मानव सेवा करने का भाव डॉक्टर कमलचंद सैनी में कोरोना के समय हम सब ने देखा है। अस्पताल के शुभारंभ के साथ शुरू किए गए नवाचार कार्यक्रम “सांस की आस “के बारे में जानकारी देते हुए डॉक्टर कमलचंद सैनी ने बताया कि यह कार्यक्रम सामाजिक सरोकार के तहत समाज के अंतिम छोर के व्यक्तित्व तक सांस रोगों की रोकथाम और इलाज के लिए जिले की प्रत्येक ग्राम पंचायत एवं नगर निकाय वार्ड स्तर पर शिविरों की संख्या के रूप में आयोजित किया जाएगा एवं साथ ही अपने आस -पास मौजूद प्रत्येक सांस के रोगी को इस शिविर का लाभ उठाने के लिए प्रेरित करने हेतु सभी जनप्रतिनिधियों नागरिकों से अपील की ।

समारोह में भाजपा नेता खालिद हुसैन, डॉ राजेश बाबल, प्यारेलाल ढुकिया, शीशराम राजोरिया, शिवकरण जानू, प्रमोद खंडेलिया, संजय जांगिड़, महेन्द्र चंदवा, इंद्राज कायस्थपुरा, दिनेश कायस्थपुरा, मोहन लाल चूडीवाल ,पार्षद बुधराम सैनी, पार्षद विजय गौड़, पार्षद मनोज सैनी, पार्षद अशोक प्रजापत, पार्षद संदीप चांवरिया, सैनी माली समाज संस्था जिला अध्यक्ष महेंद्र शास्त्री, राष्ट्रीय सैनी महासभा प्रदेश अध्यक्ष श्रवण बागड़ी, प्रदेश महासचिव मनोज सैनी, जिला अध्यक्ष डॉ सुरेंद्र सैनी, पूर्व जिला अध्यक्ष अजय सैनी, मंजू सैनी नवलगढ़, सावित्री सैनी, चंदगी राम सैनी, डॉ मनीष सैनी, डॉ पूसाराम, डॉ राजेश शर्मा, लोकेश पारीक सहित हजारों की संख्या में नागरिक उपस्थित रहे । संचालन मूलचंद झाझड़िया अशोक हलकारा ने किया । डॉ कमलचंद सैनी, बनवारी लाल सैनी और सुनीता माली ने सभी का आभार जताया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad