[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जल जीवन मिशन के अधीन ग्राम पंचायत राधिाकिशनपुरा का किया निरीक्षण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

जल जीवन मिशन के अधीन ग्राम पंचायत राधिाकिशनपुरा का किया निरीक्षण

जल जीवन मिशन के अधीन ग्राम पंचायत राधिाकिशनपुरा का किया निरीक्षण

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : श्रवण कुमार फगेडिया

सीकर : अतिरिक्त मुख्य सचिव जन स्वाथ्य अभियांत्रिकी विभाग राजस्थान सरकार भास्कर एस सांवत द्वारा जल जीवन मिशन के अधीन कार्यशील योजना ग्राम पंचायत राधाकिशनपुरा सीकर का रविवार को निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उच्च जलाशय, स्वच्छ जलाशय एवं घरों में स्थित नल कनेक्शन इत्यादि का निरीक्षण कर संतोष व्यक्त किया । ग्रामवासियों के साथ पेयजल व्यवस्था के संचालन एवं संधारण कार्य के लिए सुझाव लिये गये। अतिरिक्त मुख्य सचिव जन स्वाथ्य अभियांत्रिकी विभाग भास्कर एस सांवत ने पेयजल व्यवस्था के संचालन एवं संधारण की निति निर्धारण के लिए तथा योजना से पानी की आवश्यकता का आंकलन एवं पेयजल आपूर्ति के सन्दर्भ में ग्रामवासियों से विस्तृत चर्चा की।

ग्रामीण योजना संचालन के लिए लगाये गये कार्मिकों से भी वार्ता की एवं उनके द्वारा प्राप्त किये जाने वाले परिश्रमिक वेतन एवं उसके संग्रहण तथा योजना के बेहतर संचालन के बारे में चर्चा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। वर्तमान में विभाग द्वारा ग्रामीण पेयजल योजना को ग्राम एवं जल स्वच्छता समिति को हस्तान्तरित किये जाने पर संतोष व्यक्त किया गया, साथ ही निर्देशित किया कि ग्रामीणों के साथ सौहार्द पूर्ण समन्वय किया जाकर इस योजना को सुचारू रूप से संचालित किया जाना सुनिश्चित करें।

निरीक्षण के दौरान राममूर्ति अतिरिक्त मुख्य अभियंता क्षेत्र चूरू, रमेश कुमार राठी अधीक्षण अभियंता वृत-सीकर, रामकुमार चाहिल अधिशाषी अभियंता खण्ड सीकर, कमलकान्त जिनोलिया अधिशाषी अभियंता परियोजना खण्ड सीकर, नीरज सहायक अभियंता तथा पंचायत समिति प्रतिनिधि उपस्थित रहें। ग्रामवासियों एवं जन प्रतिनिधियों द्वारा अतिरिक्त मुख्य सचिव जन स्वास्थ्य. अभियांत्रिकी विभाग राजस्थान सरकार भास्कर एस सांवत का ग्राम में पधारने पर सम्मान करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad