[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

इसरो के पूर्व चीफ पहुंचे गोयनका मंदिर:किरन कुमार ने कहा- मंगल पर जल्द रखेंगे कदम, चंद्रयान-2 से बहुत कुछ सीखा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़फतेहपुरराजस्थानराज्यसीकर

इसरो के पूर्व चीफ पहुंचे गोयनका मंदिर:किरन कुमार ने कहा- मंगल पर जल्द रखेंगे कदम, चंद्रयान-2 से बहुत कुछ सीखा

इसरो के पूर्व चीफ पहुंचे गोयनका मंदिर:किरन कुमार ने कहा- मंगल पर जल्द रखेंगे कदम, चंद्रयान-2 से बहुत कुछ सीखा

फतेहपुर : फतेहपुर के गोयनका मंदिर में सोमवार रात इसरो के पूर्व प्रमुख एएस किरन कुमार ने दर्शन किए और मां बीरा बरजी को धोक लगाई। इस दौरान मंदिर प्रबंधन ने उनका स्वागत किया। इस दौरान किरन कुमार ने कहा-इसरो ने अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भारत को विश्व के शीर्ष पांच देशों में स्थान दिलाया है। उन्होंने चंद्रयान-2 की असफलता को सीख बताते हुए कहा कि असफलताओं से डरने की बजाय उनका विश्लेषण कर आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने भरोसा जताया कि भारत जल्द ही मंगल पर भी सफल मिशन करेगा।

किरन कुमार 2015 से 2018 तक इसरो के प्रमुख रहे। उनके नेतृत्व में भारत ने एक साथ 144 उपग्रहों का सफल प्रक्षेपण किया। उन्हें चंद्रयान-1 की सफलता और मंगलयान के लिए मार्स ऑर्बिटर स्पेसक्राफ्ट के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान के लिए जाना जाता है। उन्हें कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है, जिनमें 2014 में पद्मश्री, 2019 में फ्रांस सरकार का सम्मान, 2018 में अंतरराष्ट्रीय वॉन कर्मन विंग अवार्ड प्रमुख हैं। इसके अलावा उन्हें इसरो इंडिविजुअल अवार्ड (2006), भास्कर अवार्ड (2007) और इसरो परफॉरमेंस एक्सीलेंस अवार्ड (2008) से भी नवाजा गया है।

Related Articles