[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शब्दाक्षर द्वारा स्वर्गीय मुरली मनोहर बासोतिया की याद में कवि गोष्ठी आयोजित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

शब्दाक्षर द्वारा स्वर्गीय मुरली मनोहर बासोतिया की याद में कवि गोष्ठी आयोजित

शब्दाक्षर द्वारा स्वर्गीय मुरली मनोहर बासोतिया की याद में कवि गोष्ठी आयोजित

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : रविंद्र पारीक

नवलगढ़ : शब्दाक्षर राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था, राजस्थान के तत्वाधान में गायत्री मंदिर परिसर में स्वर्गीय मुरली मनोहर बासोतिया की पुण्यतिथि पर एक सम्मानजनक कवि गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता शब्दाक्षर के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दयाशंकर जांगिड़ ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में ठाकुर आनंदसिंह शेखावत और विशिष्ट अतिथियों के रूप में कैलाश चोटिया, मेजर डीपी शर्मा, मुरली मनोहर चोबदार, रमाकांत सहल और जब्बार अजमेरी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत स्वर्गीय मुरली मनोहर बासोतिया को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए दो मिनट का मौन रखकर की गई। इस अवसर पर कवियों ने अपनी कविता पाठ से समां बांध दिया। शब्दाक्षर संस्था के जिलाध्यक्ष कवि रमाकांत सोनी, डॉ. कैलाश शर्मा, सुरेश कुमार जांगिड़, संतकुमार सारथी, भवानी शंकर सैनी, नेमीचंद चोबदार, महेन्द्र कुमावत, और राजेश जैन ने अपने सरस काव्य पाठ से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डॉ. दयाशंकर जांगिड़ ने स्वर्गीय मुरली मनोहर बासोतिया के योगदान को याद किया। उन्होंने बताया कि मुरली मनोहर जी न केवल शेखावाटी के प्रमुख साहित्यकार थे, बल्कि एक अच्छे फुटबॉल खिलाड़ी और ‘शेखावाटी गंध’ के संपादक भी थे। उन्होंने ‘वाह भई शेखावाटी’ पुस्तक में शेखावाटी के हर क्षेत्र की गाथा को पिरोकर इसे एक अमूल्य धरोहर बनाया। इस पुस्तक को हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीकर की एक सभा में पढ़कर शेखावाटी का गौरव बढ़ाया।

इस अवसर पर डॉ. कैलाश शर्मा का प्रतीक चिन्ह और माला से सम्मान किया गया। शब्दाक्षर राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि प्रताप सिंह ने कहा कि साहित्यकारों को ऐसे आयोजनों को लगातार करते रहना चाहिए ताकि साहित्य का प्रचार-प्रसार हो सके।

कार्यक्रम में सीताराम वर्मा, टी.एम त्रिपाठी, रतन नारनोलिया, संजय चोटिया, अशोक मील, गंगाघर मील सहित कई साहित्य प्रेमी उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62