[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नेत्र चिकित्सा शिविर में 344 रोगी लाभान्वित, 68 का ऑपरेशन के लिए चयन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

नेत्र चिकित्सा शिविर में 344 रोगी लाभान्वित, 68 का ऑपरेशन के लिए चयन

नेत्र चिकित्सा शिविर में 344 रोगी लाभान्वित, 68 का ऑपरेशन के लिए चयन

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : रविंद्र पारीक

नवलगढ़ : शारदा क्रोपकेम लिमिटेड बंबई के आर्थिक सौजन्य से सामाजिक विकास हेरिटेज एण्ड वाइल्ड लाइफ कंजर्वेशन फाउण्डेशन द्वारा जिला अन्धता निवारण समिति झुंझुनूं के आर्थिक सहयोग, डाॅ विमलेश आई केयर मेडिको सोसायटी तथा अलायन्स क्लब नवलगढ़ लार्ड कृष्णा के तत्वावधान में 214 वां निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर छावसरिया धर्मशाला में लगाया गया। शिविर में 344 रोगी लाभान्वित हुए। वहीं 68 रोगियों का ऑपरेशन के लिए चयन किया गया, जिनका ऑपरेशन जांगिड अस्पताल मे डाॅ अविनाश पुरोहित की टीम ने किए। कार्यक्रम के मुख्य डिप्टी कंट्रोलर बीएसएफ दिल्ली अतिथि ने लाभार्थियों की संख्या देखकर प्रसन्नता जताई। उन्होंने बताया कि डाॅ दयाशंकर जांगिड व उनकी टीम साधुवाद की पात्र है। यह कार्य अद्धितीय, अकल्पनीय, अनुकरणीय है। अलायंस क्लब द्वारा नेत्र चिकित्सा के शिविर वरदान सि़द्ध हो रहे है।

बुजुर्गो को दुबारा नेत्र ज्योति देने का धरती के भगवान चिकित्सकों का पुण्य कार्य है। शिविर संयोजक डाॅ दयाशंकर जांगिड ने बताया कि इस मौके पर पिछले शिविर के 68 रोगियों को जांच कर सफेद चश्मे दिए गए। सभी को आंखों की रोशनी प्राप्त हो गई है। शिविर में रोगियों को खाना, नाश्ता, दवा, चश्में निःशुल्क प्रदान किए गए। शिविर में पूरी शेखावाटी जयपुर, नागौर, डीडवाना, चूरू, हरियाणा, नीमकाथाना, दिल्ली तक के रोगी लाभ उठाने आते है।उनको ठीक होने के बाद भी ऑपरेशन किया जाता है।

शिविर में पूर्व अंतराष्ट्रीय अध्यक्ष व शिविर संयोजक डाॅ दयाशंकर जांगिड, डाॅ शंकरलाल सैनी, मेजर डीपी शर्मा, रामावतार सबलानिया, मुरलीमनोहर चोबदार,पंकज शाह, के के डीडवानिया, डाॅ मीनाक्षी जांगिड, डाॅ मनीष शर्मा, डाॅ शिखरचंद जैन, ओमप्रकाश सोनी, रमाकान्त सोनी, मनोज कुमार रूनला, कवि हरिश हिंदुस्तानी, धर्मेन्द्र गढवाल, अर्जुनलाल सैनी, सीताराम घोडेला, गंगाधर मील तथा जांगिड अस्पताल के स्टाफ ने सहयोग दिया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet