[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पॉवर बाइक खरीदने के लिए नाबालिग ने की थी चोरी:रात को शॉप का शटर तोड़कर चुराए थे स्मार्टफोन, चोरी के 11 मोबाइल बरामद


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

पॉवर बाइक खरीदने के लिए नाबालिग ने की थी चोरी:रात को शॉप का शटर तोड़कर चुराए थे स्मार्टफोन, चोरी के 11 मोबाइल बरामद

पॉवर बाइक खरीदने के लिए नाबालिग ने की थी चोरी:रात को शॉप का शटर तोड़कर चुराए थे स्मार्टफोन, चोरी के 11 मोबाइल बरामद

सीकर : सीकर की सदर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दुकान का शटर तोड़कर मोबाइल चोरी करने के मामले में एक नाबालिग को डिटेन किया है। पुलिस ने नाबालिग के कब्जे से 11 चोरी के स्मार्टफोन भी बरामद किए हैं।

स्मार्टफोन चोरी किए

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि 25 दिसंबर को शिकायतकर्ता महावीर प्रसाद निवासी मुंडवाड़ा ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया था कि मुंडवाड़ा में मंगल मोबाइल सेंटर के नाम से उसकी दुकान है। 26 दिसंबर की रात को चोर दुकान का शटर तोड़कर दुकान के अंदर घुसा और अलग-अलग कंपनियों के स्मार्टफोन चोरी कर भाग गया। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

इस दौरान पुलिस ने आज दुकान में चोरी करने के मामले में एक नाबालिग को डिटेन किया। नाबालिग से जब पूछताछ की गई तो उसने चोरी की वारदात करना कबूल किया। पुलिस ने नाबालिग के कब्जे से 11 चोरी के स्मार्टफोन भी बरामद कर लिए हैं। पुलिस इन्वेस्टिगेशन में सामने आया कि नाबालिग ने पॉवर बाइक खरीदने के लिए शटर तोड़कर दुकान से मोबाइल चोरी किए थे। फिलहाल पुलिस ने नाबालिग को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश कर संप्रेषण गृह में भेज दिया है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin