[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

एएसपी ने लोगों से हेलमेट पहनने की अपील की:बोले- पुलिस चेकिंग के डर से नहीं खुद की सुरक्षा के लिए पहने हेलमेंट, पुण्यतिथि पर हितेश फाउण्डेशन ने हेलमेट बांटे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

एएसपी ने लोगों से हेलमेट पहनने की अपील की:बोले- पुलिस चेकिंग के डर से नहीं खुद की सुरक्षा के लिए पहने हेलमेंट, पुण्यतिथि पर हितेश फाउण्डेशन ने हेलमेट बांटे

एएसपी ने लोगों से हेलमेट पहनने की अपील की:बोले- पुलिस चेकिंग के डर से नहीं खुद की सुरक्षा के लिए पहने हेलमेंट, पुण्यतिथि पर हितेश फाउण्डेशन ने हेलमेट बांटे

झुंझुनूं : हितेश फाउण्डेशन की ओर से शनिवार को झुंझुनूं शहर के मण्डावा मोड़ पर हेलमेट वितरित किए गए। कार्यक्रम की शुरूआत एडीशनल एसपी देवेन्द्र सिंह ने की। उन्होंने संस्था के सदस्यों के साथ मण्डवा मोड़ पर स्थित पुलिस चौकी के पास दुपहिया वाहन चालकों को निःशुल्क हेल्मेट बांटे।

इस दौरान उन्होंने सड़क सुरक्षा के महत्व पर जोर देते हुए लोगों से दुपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने की अपील की। उन्होंने कहा कि हेलमेट पुलिस की चेकिंग से बचने के लिए नहीं, बल्कि दुर्घटना में होने वाले अपूर्णीय क्षति से बचने के लिए पहनें।

उन्होंने संस्था के सदस्यों को इस अभियान के लिए धन्यवाद दिया। हितेश फाउंडेशन सोसायटी के राजकृष्ण रॉयल ने बताया कि कोई भी चालक बिना हेलमेट के गाड़ी नहीं चलाएं यही हमारा उद्देश्य है।

क्योंकि कई सड़क दुर्घटनाओं में मौतें सिर्फ हेलमेट नहीं पहनने के कारण हो रही हैं। इस पहल का उद्देश्य लोगों को सुरक्षित ड्राइविंग के प्रति जागरूक करना है, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली क्षति को कम किया जा सके। उन्होनें बताया कि करीब पांच साल पहले मेरे साले हितेश की करंट से मौत हो गई थी। उसकी याद में हर साल पुण्यतिथि पर कार्यक्रम आयोजित करते है। इस दौरान हितेश के परिजन भी मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin