[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

दिल्ली की जीत पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया:आतिशबाजी की, मिठाई बांटी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

दिल्ली की जीत पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया:आतिशबाजी की, मिठाई बांटी

दिल्ली की जीत पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया:आतिशबाजी की, मिठाई बांटी

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : रविंद्र पारीक 

नवलगढ़ : दिल्ली में बीजेपी की जीत पर शुक्रवार को मिंतर चौक पर बीजेपी कार्यकर्ताओं की ओर से जश्न मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटी और पटाखे फोड़कर खुशी का इजहार किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के समर्थन में जोरदार नारेबाजी की गई।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस जीत को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि 27 वर्षों के बाद दिल्ली में पार्टी की सरकार बनी है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता ने आम आदमी पार्टी को पूरी तरह से नकार दिया है और स्पष्ट संदेश दिया है कि अब राजधानी में भ्रष्टाचार के लिए कोई जगह नहीं है।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा नेता महेश चौधुरी, नवनियुक्त भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष गौतम खंडेलवाल, युवा नेता चंद्रशेखर मिश्रा, सुनील सांभरा, मुरली मनोहर चौबदार, ललित कुमावत, जयराम दीक्षित, राहुल कुमावत, मोहित अग्रवाल, प्रशांत शर्मा, कृष्णकुमार जोशी, मुरारीलाल सुंदरिया, सीताराम बिरोलिया, दीपचंद पंवार, समेत कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin