[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भोबिया के ऑल इंडिया टॉपर सहायक कमांडेंट अनिल शिल्ला के गांव पहुंचने पर निकाली भव्य रैली


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

भोबिया के ऑल इंडिया टॉपर सहायक कमांडेंट अनिल शिल्ला के गांव पहुंचने पर निकाली भव्य रैली

भोबिया के ऑल इंडिया टॉपर सहायक कमांडेंट अनिल शिल्ला के गांव पहुंचने पर निकाली भव्य रैली

पिलानी : यूपीएससी की सहायक कमांडेंट परीक्षा में एससी श्रेणी में पिलानी पंचायत समिति के भोबिया गांव के अनिल शिल्ला ने ऑल इंडिया टॉप किया था। इसी क्रम में आज अनिल के गांव पहुंचने पर ग्रामवासियों द्वारा अनिल का पूरे गांव में डीजे व् आतिशबाजी के साथ रैली निकाली गई। घर पहुंचने पर अनिल की माता विनोद देवी, बहन अनु तथा धर्मपत्नी अनुराधा द्वारा इनका तिलक व् माल्यार्पण करके स्वागत किया गया। अनिल के पिताजी कैलाश चंद्र भी फौज में ऑनरेरी कैप्टन पद से सेवानिवृत हुए थे। अनिल ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने दादा कप्तान प्रहलाद शिल्ला को दिया है। रैली के अवसर पर इंद्र सिंह शिल्ला, ईश्वर शिल्ला, हरिराम, आनंद शिल्ला, सुबेसिंह, आदर्श समाज समिति इंडिया के अध्यक्ष धर्मपाल गांधी, काजड़ा सरपंच मंजू, महावीर सिंघल, सुभाष सिंघल, रामनिवास जी झाझोत, नथु जी हिसार, विनोद, महेश, उम्मेद, राजकुमार, अशोक, आशीष, हितेश शिल्ला आदि परिवारजन तथा ग्रामीण मौजूद रहें।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin