[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा ने जिला कार्यालय में नवनियुक्त मण्डल अध्यक्षो का स्वागत किया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा ने जिला कार्यालय में नवनियुक्त मण्डल अध्यक्षो का स्वागत किया

भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा ने जिला कार्यालय में नवनियुक्त मण्डल अध्यक्षो का स्वागत किया

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय पर भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष अख्तर खांन के नेतृत्व में शहर उत्तर के अध्यक्ष धर्मेन्द्र राकसिया व दक्षिण के मण्डल अध्यक्ष यशोद सुरेश सारस्वत का स्वागत चुनरी व भारतीय जनता पार्टी का दुप्पटा पहना कर किया गया। इस अवसर पर दक्षिण मण्डल अध्यक्ष यशोदा सुरेश सारस्वत ने बताया कि अल्पसंख्यक मोर्चा भारतीय जनता पार्टी का एक अभिन्न अंग है। भारतीय जनता पार्टी में अल्पसंख्यक मोर्चा अलग अलग दिशा में काम करता आया है और हमको जो दायित्व मिला है इसमें भी हम अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओ को साथ लेकर चलेगे इसी आशा के साथ अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओ का आभारी हूॅ।

इस अवसर पर उत्तर मण्डल अध्यक्ष धर्मेन्द्र राकसिया ने बताया कि में भारतीय जनता पार्टी में छोटा सा कार्यकर्ता जो बूथ से लेकर पन्ना प्रमुख तक कार्य कर चुका हूॅ मेरे कार्य को देखते हुऐ मुझे मण्डल का दायित्व दिया गया है मैं इसका निर्वहन आप सबके साथ मिलकर करूगां। भारतीय जनता पार्टी सबका साथ सबके विकास का नाम है। हम सब मिलकर चूरू शहर की समस्या से निजात दिलायेगे और छोटे से छोटे कार्यकर्ताओ को साथ लेकर चलेगे।

इस अवसर पर अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष अख्तर खांन ने आये हुऐ कार्यकर्ताओ का आभार जताया और दोनो मण्डल अध्यक्षो का स्वागत किया। इस अवसर पर उपजिला प्रमुख महेन्द्र न्यौल, आमीन खान एलमाण, मोर्चा के सहप्रभारी असगर अली जोईया, संयोजक हाजी सरीफ सोलंकी, शहर मण्डल अध्यक्ष बाबू भाई टेलर, पार्षद जमील, अब्दुल जफर खिलजी, फरियाद खांन दौलतखानी, आमीन खोखर, सिकन्दर लुहार, अजीज खांन सलेमखानी, इस्लाम सोंलकी, आदिल सब्जिफरोश, रफीक लिलगर, आसिफ सोलंकी, रमेश किरोड़ीवाल व मनोज तंवर सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन असगर अली जोईया ने किया।

Related Articles