[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कैंसर का बचाव ही इलाज है – डॉ. दयाशंकर जांगिड़


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

कैंसर का बचाव ही इलाज है – डॉ. दयाशंकर जांगिड़

कैंसर का बचाव ही इलाज है - डॉ. दयाशंकर जांगिड़

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : रविंद्र पारीक

नवलगढ़ : एसएनबीएड कॉलेज और एसएन स्कूल में कैंसर दिवस के उपलक्ष्य में संजीवनी संस्था द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. दयाशंकर जांगिड़ ने बताया कि कैंसर का बचाव ही इलाज है और इसका कारण अभी तक स्पष्ट नहीं है। उन्होंने कहा कि तंबाकू उत्पादों से कैंसर का खतरा बढ़ता है, खासकर पुरुषों में गले, मुख और फेफड़े के कैंसर के रूप में। महिलाओं में छाती और बच्चादानी का कैंसर आम है, जिसे प्रारंभिक अवस्था में पहचान कर रोका जा सकता है।

कार्यक्रम में छात्रों को तंबाकू के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया और उन्हें तंबाकू से दूर रहने की शपथ दिलवाई। कॉलेज प्राचार्या डॉ. संतोष पिलानिया ने कहा कि स्वस्थ जीवन ही सुख का आधार है। कार्यक्रम में शिक्षक, छात्रा और स्कूल स्टाफ की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62