झुंझुनूं : गणतंत्र दिवस के अवसर पर निकाली जागरूकता रैली
शहीदों की याद में दीपक जलाएं

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : नीलेश मुदगल
झुंझुनूं : झुंझुनू जिला प्रशासन के द्वारा गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में जागरूकता रैली शहीद कर्नल जेपी जानू राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय से शहीद स्मारक तक निकाली गई । जिला कलक्टर लक्ष्मण सिंह कुड़ी ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। जागरूकता रैली में स्कूली छात्रा छात्राएं, स्काउट गाइड एवं जिला प्रशासन के अधिकारी ने भाग लिया। वहीं शाम को अंबेडकर पार्क में पुष्पांजलि कार्यक्रम एवं शहीद स्मारक पर दीप प्रज्वलित कर शहीदों को नमन किया गया।

कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला कलक्टर जगदीश प्रसाद गौड़, सैनिक कल्याण अधिकारी कमांडर परवेज अहमद हुसैन, एसडीएम शैलेष खैरवा, महिला अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक विप्लव न्यौला, खेल अधिकारी राजेश ओला, सीएमएचओ डॉ. राजकुमार डांगी, स्काउट्स सीओ महेश कालावत, डीएसपी शंकरलाल छाबा समेत जिला स्तरीय अधिकारीगण मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2043244


