[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सरदारशहर में 5 दिनों से जलभराव की समस्या:मुख्य सड़क पर भरा गंदा पानी, नालियां बंद; अधिकारियों की लापरवाही से लोग परेशान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

सरदारशहर में 5 दिनों से जलभराव की समस्या:मुख्य सड़क पर भरा गंदा पानी, नालियां बंद; अधिकारियों की लापरवाही से लोग परेशान

सरदारशहर में 5 दिनों से जलभराव की समस्या:मुख्य सड़क पर भरा गंदा पानी, नालियां बंद; अधिकारियों की लापरवाही से लोग परेशान

सरदारशहर : सरदारशहर में कच्चा बस स्टैंड से मजिस्ट्रेट कोठी तक की मुख्य सड़क पर पिछले पांच दिनों से गंभीर स्थिति बनी हुई है। नालियों में ब्लॉकेज के कारण गंदा पानी सड़कों पर जमा हो गया है, जिससे आम नागरिकों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

विडंबना यह है कि इस मार्ग से जिला कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार और नगर परिषद आयुक्त जैसे वरिष्ठ अधिकारियों का नियमित आवागमन होता है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि उन्होंने कई बार नगर परिषद को इस समस्या से अवगत कराया है, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

स्थानीय निवासी भंवरलाल ने चेतावनी दी है कि अगर टूटी सड़क की मरम्मत नहीं की गई तो वे सार्वजनिक निर्माण विभाग और नगर परिषद के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे।

नगर परिषद के सभापति राजकरण चौधरी ने स्थिति को संभालने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि पाइपलाइन लीकेज की संभावना की जांच की जा रही है और जल्द ही समस्या का समाधान किया जाएगा। नगर परिषद के सहायक अभियंता प्रदीप कुमार मीणा ने भी आश्वासन दिया है कि वे जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान निकालने के लिए विशेष प्रयास करेंगे, ताकि नागरिकों को परेशानी न हो।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77