[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

उदयपुरवाटी में किसानों को फसल कटाई का विशेष प्रशिक्षण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

उदयपुरवाटी में किसानों को फसल कटाई का विशेष प्रशिक्षण

फसल बीमा और सटीक आंकड़ों के लिए राजस्व कर्मियों को दिए टिप्स

उदयपुरवाटी : उदयपुरवाटी के पंचायत समिति सभागार में शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। तहसीलदार रजनी यादव की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में किसानों और राजस्व कर्मियों को फसल कटाई के नवीन तरीकों की जानकारी दी गई। तहसीलदार यादव ने कार्यक्रम में कहा-समय पर सटीक फसल कटाई आंकड़े सरकारी योजनाओं की सफलता के लिए बेहद जरूरी हैं। उन्होंने बताया कि गलत या देरी से दी गई जानकारी से कई सरकारी योजनाएं प्रभावित होती हैं।

ब्लॉक सांख्यिकी अधिकारी सुभाष पालीवाल ने प्रशिक्षण में फसल कटाई प्रयोग की विस्तृत जानकारी दी और फसल बीमा योजना के महत्वपूर्ण पहलुओं पर प्रकाश डाला। नायब तहसीलदार नीरज वर्मा ने अनुसूचियों को समय पर भरने और जमा करने की प्रक्रिया समझाई। कार्यक्रम में सहायक सांख्यिकी अधिकारी पवन कुमार राव, संगणक योगेंद्र ढाका, विकास महला, बीमा कंपनी की प्रतिनिधि सरिता देवी के साथ-साथ राजस्व और कृषि विभाग के कई अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। इस प्रशिक्षण से किसानों और राजस्व कर्मियों को फसल कटाई से जुड़ी नवीनतम जानकारी मिली, जो फसल उत्पादन के सटीक आकलन में मददगार साबित होगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet