[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

करंट की चपेट में आने से किसान की मौत:सिंचाई के लिए बदल रहा था पाइप, परिजनों के पहुंचने पर चिपका हुआ मिला


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

करंट की चपेट में आने से किसान की मौत:सिंचाई के लिए बदल रहा था पाइप, परिजनों के पहुंचने पर चिपका हुआ मिला

करंट की चपेट में आने से किसान की मौत:सिंचाई के लिए बदल रहा था पाइप, परिजनों के पहुंचने पर चिपका हुआ मिला

चूरू : चूरू के कोतवाली थाना क्षेत्र में करंट की चपेट में आने से किसान की मौत हो गई। किसान अपने खेत में सिंचाई के लिए पानी की पाइप लाइन को बदलने गया था। किसान की पहचान वार्ड 43 निवासी टोरू उर्फ छोटू मेघवाल (35) के रूप में हुई है। गुरुवार शाम को टोरू अपने खेत में सिंचाई के लिए पानी की पाइपलाइन को बदलने गया था। पाइप लाइन बदलते समय अचानक उसे करंट का झटका लगा और वह बिजली की लाइन से चिपक गया। परिवार को घटना की जानकारी अगले दिन शुक्रवार सुबह तब मिली, जब वे खेत पहुंचे।

कोतवाली थाना के एएसआई सुरेश कुमार ने बताया कि किसान के बड़े भाई विनोद बालाण ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को डीबी अस्पताल की मॉर्चुरी में भेजा। शुक्रवार दोपहर पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet