पीएम विश्वकर्मा योजना पर होंगे जागरुकता एवं पंजीकरण कार्यक्रम
पीएम विश्वकर्मा योजना पर होंगे जागरुकता एवं पंजीकरण कार्यक्रम
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल
झुंझुनूं : सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय द्वारा जिला औद्योगिक एवं वाणिज्य केंद्र झुंझुनूं और राजस्थान स्वर्णकार संघ के सहयोग से 31 जनवरी को खाना खजाना गार्डन रिसोर्ट झुंझुनूं में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना पर पंजीकरण एवं जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन सुबह 10.30 बजे से किया जाएगा। सहायक निदेशक गिरीश कुमार ने बताया कि कार्यक्रम में इच्छुक स्वर्णकार एवं अन्य कारीगर अपने आधार कार्ड, पैन कार्ड और बैंक पासबुक के साथ शामिल होकर पंजीकरण करवा सकते हैं। योजना के तहते 18 ट्रेड्स के विश्वकर्माओं का पंजीकरण किया जा रहा है, जिनमें स्वर्णकार भी एक ट्रेड है। विश्वकर्मा के रूप में पंजीकृत कारीगरों को कौशल विकास प्रशिक्षण, आसान ऋण एवं टूल किट आदि का लाभ मिलता है। जिला उद्योग केंद्र के प्रभारी नानूराम गहनोलिया ने कारीगरों से अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2046126


