संस्थान में मतदाता जागरूकता हेतु “राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2025” का आयोजन
संस्थान में मतदाता जागरूकता हेतु "राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2025" का आयोजन
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : राजकीय पालिटेक्निक महाविद्यालय झुंझुनूं में प्राचार्य मोतीलाल आलडिया के निर्देशन में मतदाता जागरूकता हेतु राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2025 का आयोजन किया गया। संस्थान के सभी छात्रों व प्रवक्ताओं को मतदाता दिवस पर “वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरूर डालेंगे हम” शपथ दिलवाई गई। दीपक कुमार प्रवक्ता द्वारा विद्यार्थियों को वोटर हेल्पलाईन एप की जानकारी दी गई। अनूप, प्रवक्ता कंप्यूटर एवं राजकुमार, प्रवक्ता विद्युत द्वारा विद्यार्थियों को ईवीएम एवं वीवीपेट से सम्बन्धित जानकारी दी गई। प्रधानाचार्य द्वारा विद्यार्थियों को मताधिकार का प्रयोग करने से पूर्व केवाईसी एप के माध्यम से चुनावी उम्मीदवार से सम्बन्धित जानकारी प्राप्त करने एवं सावधानीपूर्वक मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2034793

