शॉल में आग लगने से 40 प्रतिशत झुलसी महिला:चूल्हे पर नहाने के लिए गर्म कर रही थी पानी, डीबी अस्पताल में भर्ती
शॉल में आग लगने से 40 प्रतिशत झुलसी महिला:चूल्हे पर नहाने के लिए गर्म कर रही थी पानी, डीबी अस्पताल में भर्ती
चूरू : चूरू के बाडेट में चूल्हे पर नहाने के लिए पानी गर्म करते समय महिला के शॉल में आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें उसके पूरे कपड़ों में फैल गईं। आग से महिला 40 प्रतिशत झुलस गई है। महिला रेशमा (27) की चीख सुनकर उसका देवर आदिल दौड़कर आया और परिवार के अन्य सदस्यों की मदद से आग को बुझाया। गंभीर रूप से झुलसी महिला को तत्काल निजी वाहन से डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार रेशमा करीब 40 प्रतिशत झुलस गई है। फिलहाल उसका ट्रोमा सेंटर में इलाज जारी है। महिला के देवर आदिल ने बताया कि अस्पताल में डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ द्वारा रेशमा का इलाज किया जा रहा है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2034994


