बहुचर्चित विवादित भूमि कुर्क, हिंसा के बाद प्रशासन का सख्त कदम
बहुचर्चित विवादित भूमि कुर्क, हिंसा के बाद प्रशासन का सख्त कदम
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : रविंद्र पारीक
नवलगढ़ : कस्बे में चल रहे बहुचर्चित भूमि विवाद में आज नया मोड़ आया इस मामले में प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। गुरुवार को हुई हिंसक घटना के बाद, प्रशासन ने विवादित भूमि को कुर्क कर लिया है। तहसीलदार महेंद्र सिंह के नेतृत्व में एक प्रशासनिक दल मौके पर पहुंचा और भूमि पर कब्जा ले लिया। गौरतलब है कि गुरुवार को धर्मेंद्र के घर पर कुछ बदमाशों ने हमला कर दिया था, जिसमें धर्मेंद्र को अगवा करके उसके पैर तोड़ दिए गए थे। यह हमला इसी भूमि विवाद को लेकर हुआ था। हिंसा की इस घटना के बाद, कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने यह कदम उठाना जरूरी समझा। तहसीलदार महेंद्र सिंह ने बताया कि विवादित भूमि पर अब प्रशासन का कब्जा है और कुर्की की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है।

देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2034994


