[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

स्कूल के वार्षिकोत्सव में खिलाड़ियों का सम्मान:राज्य स्तरीय फुटबॉल और एथलेटिक्स के विजेताओं को किया सम्मान, सांस्कृतिक कार्यक्रमों हुई की प्रस्तुतियां


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

स्कूल के वार्षिकोत्सव में खिलाड़ियों का सम्मान:राज्य स्तरीय फुटबॉल और एथलेटिक्स के विजेताओं को किया सम्मान, सांस्कृतिक कार्यक्रमों हुई की प्रस्तुतियां

स्कूल के वार्षिकोत्सव में खिलाड़ियों का सम्मान:राज्य स्तरीय फुटबॉल और एथलेटिक्स के विजेताओं को किया सम्मान, सांस्कृतिक कार्यक्रमों हुई की प्रस्तुतियां

उदयपुरवाटी : सेठ सागरमल चौधरी राजकीय आदर्श उच्च प्राथमिक विद्यालय में गुरुवार को एक भव्य वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी लक्ष्मीनारायण बड़ीवाल की अध्यक्षता में आयोजित इस समारोह में राज्य और जिला स्तर के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का विशेष सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली दीक्षा तंवर और एथलेटिक्स में विकास सैनी को सम्मानित किया गया। इसके अलावा, जिला स्तर पर बालिका वर्ग की फुटबॉल और जिमनास्टिक प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम के खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया।

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय उदयपुरवाटी के प्रधानाचार्य सुरेश कुमार सैनी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विद्यालय के प्रधानाध्यापक गिरधारीलाल सैनी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं।

समारोह में विद्यालय के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले भामाशाहों और प्रतिभावान विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट मोतीलाल सैनी ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक, अभिभावक और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad