[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गिन्नी देवी राधाबल्लभजी खेतान परिवार के सौजन्य से पांच सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों को स्वेटर, जूते, जुराब, पाठ्य सामग्री वितरण किया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

गिन्नी देवी राधाबल्लभजी खेतान परिवार के सौजन्य से पांच सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों को स्वेटर, जूते, जुराब, पाठ्य सामग्री वितरण किया

जरूरतमंदों को सिलाई मशीन एवं व्हीलचेयर भी वितरण की

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : कैलाश चन्द्र जांगिड़

झुंझुनूं : गिन्नी देवी राधाबल्लभजी खेतान परिवार झुंझुनूं  के सौजन्य से श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था के तत्वाधान में पांच सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों को स्वेटर, जूते, जुराब एवं पाठ्य सामग्री का वितरण का शुभारम्भ गुरुवार अपराह्न 1:00 बजे बगड़ रोड सैनिकपुरा स्थित शहीद इन्द्र सिंह राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के बच्चों में वितरण के साथ किया गया, साथ ही तीन सिलाई मशीन एवं एक व्हीलचेयर भी जरूरतमंद को दी गई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पीआरओ हिमांशु सिंह सैनी, कार्यक्रम अध्यक्ष लायंस क्लब झुंझुनूं के संरक्षक एमजेएफ लायन एसएन शर्मा, विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता मुरारी सैनी, खेतान परिवार की ओर से ट्रस्टी परमेश्वर हलवाई, खेतान परिवार के स्थानीय कार्यकर्ता श्याम सुंदर शर्मा, किशन यादव एवं जगदीश यादव थे जिनका श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था के ट्रस्टी श्रवण केजडीवाल, सीए पवन केडिया, रोहिताश्व बंसल, डाक्टर डीएन तुलस्यान एवं सुनील तुलस्यान ने दुपट्टा ओढ़ाकर बाबा श्याम का प्रतीक चिन्ह भेटंकर स्वागत अभिनंदन किया।

कार्यक्रम का कुशल संचालन डॉक्टर डीएन तुलस्यान ने किया। ट्रस्ट, खेतान परिवार एवं उनके द्वारा किए जाने वाले कार्यों की संक्षिप्त जानकारी ट्रस्ट के ट्रस्टी परमेश्वर हलवाई ने दी। अतिथियों ने अपने उद्बोधन में खेतान परिवार एवं आयोजक संस्था का आभार व्यक्त किया कि वे इस प्रकार का पुनीत कार्य कर रहे हैं।

कार्यक्रम में स्कूल प्राचार्या सुनीता कुमारी, स्टाफ रिंकू चौहान, कृष्णा शर्मा, सरोज, सावित्री, कंचन लता गोस्वामी एवं सुचित्रा ने विद्यार्थियों को स्वेटर, जूते, जुराब एवं पाठ्य सामग्री वितरण कार्य में सहयोग करवाया। विदित है कि गिन्नी देवी राधाबल्लभजी खेतान परिवार झुंझुनूं के सौजन्य से श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था के तत्वाधान में पिछले कुछ वर्षों से सामाजिक सरोकारों में विभिन्न सेवा कार्य किए जा रहे हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22