[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सरदारशहर में फरार आरोपी गिरफ्तार:चैक बाउंस मामले में फरार चल रहा था, स्पेशल पुलिस टीम ने दबोचा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

सरदारशहर में फरार आरोपी गिरफ्तार:चैक बाउंस मामले में फरार चल रहा था, स्पेशल पुलिस टीम ने दबोचा

सरदारशहर में फरार आरोपी गिरफ्तार:चैक बाउंस मामले में फरार चल रहा था, स्पेशल पुलिस टीम ने दबोचा

सरदारशहर : सरदारशहर में फरार चल रहे स्थाई वारंटी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी चैक बाउंस के मामले में फरार चल रहा था। जिसे पकड़ने के लिए स्पेशल पुलिस टीम का गठन किया गया था। थानाधिकारी मदनलाल बिश्नोई ने बताया कि चूरू पुलिस अधीक्षक जय यादव के निर्देश पर स्पेशल पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने चैक बाउंस मामले में फरार चल रहे प्रकाश महर्षि (60) पुत्र चंदनमल को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सरदारशहर के वार्ड 34 में सुनारों की टाटा गौरीदत्त ढाढ़रिया की हवेली के पास रहता है।

थानाधिकारी ने बताया कि स्पेशल पुलिस टीम में हेड कॉन्स्टेबल संजय कुमार बसेरा और कॉन्स्टेबल मंगलसिंह शामिल थे। टीम को विशेष रूप से फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गठित किया गया था। प्रकाश महर्षि को स्थाई गिरफ्तारी वारंट के तहत हिरासत में लिया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी को जल्द ही न्यायालय में पेश किया जाएगा, जहां न्यायालय के आदेशानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस टीम लगातार अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी सक्रिय है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22