[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अलवर के सरकारी स्कूल में सिलेंडर से आग भभकी:टीचर का चेहरा झुलसा, कुक के हाथ जले; बचने को दौड़े तो छत भी गिरी; अलवर रेफर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
अलवरटॉप न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

अलवर के सरकारी स्कूल में सिलेंडर से आग भभकी:टीचर का चेहरा झुलसा, कुक के हाथ जले; बचने को दौड़े तो छत भी गिरी; अलवर रेफर

अलवर के सरकारी स्कूल में सिलेंडर से आग भभकी:टीचर का चेहरा झुलसा, कुक के हाथ जले; बचने को दौड़े तो छत भी गिरी; अलवर रेफर

अलवर : प्राथमिक स्कूल में बच्चों के लिए दूध गर्म करने के दौरान सिलेंडर में आग भभक गई। हादसे में कुक-कम-हेल्पर और एक टीचर झुलस गए। दोनों ने आग से बचकर भागने की कोशिश की तो छत उन पर गिर गई। धमाके की आवाज सुनकर स्टाफ ने दौड़कर दोनों घायलों को संभाला। इसके बाद दोनों को अलवर के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मामला अलवर के गोविंदगढ़ पंचायत समिति के खेड़ला स्थित प्राथमिक स्कूल का सुबह 10 बजे का है।

गैस सिलेंडर में लगी आग बुझने के बाद उसे रसोई से बाहर रखा।
गैस सिलेंडर में लगी आग बुझने के बाद उसे रसोई से बाहर रखा।

रसोई की छत भी गिरी

स्कूल के प्रबोधक शिक्षक धर्म सिंह चौधरी ने बताया- स्कूल की रसोई में कुक-कम-हेल्पर हंसीरा बच्चों के लिए दूध गर्म कर रही थी। गैस सिलेंडर नहीं चलने पर उन्होंने मदद के लिए बुलाया था। काफी देर तक कोशिश की। इस दौरान अचानक आग भभक गई। दोनों के कपड़ों में आग लग गई। इस पर हमने भागने की कोशिश की। तभी रसोई घर की छत भरभराकर नीचे गिर गई। मैं नीचे दब गया।

रसोई के पास ही होती है बच्चों के बैठने की व्यवस्था

मौके पर मौजूद अन्य टीचरों ने तुरंत आग को बुझाया और हम दोनों को सीएचसी बड़ौदामेव लेकर पहुंचे। जहां से गंभीर हालत में अलवर रेफर कर दिया गया। गनीमत रही कि जब यह हादसा हुआ तो छुट्टी के कारण आंगनबाड़ी के बच्चे वहां मौजूद नहीं थे। रसोई घर के समीप ही आंगनबाड़ी के बच्चों की बैठक व्यवस्था की जाती है।

कुक-कम हेल्पर गैस चूल्हे पर दूध गर्म करने के लिए गई थी। जहां ये हादसा हो गया।
कुक-कम हेल्पर गैस चूल्हे पर दूध गर्म करने के लिए गई थी। जहां ये हादसा हो गया।

बच्चों का आना शुरू हुआ था

स्कूल की इंचार्ज रेनू ने बताया- स्कूल में घटना के समय 5 लोगों का स्टाफ था। स्कूल में कुल 83 बच्चों का नामांकन है। जहां बच्चे पढ़ाई करते हैं। वहां से करीब 25 फीट की दूरी पर हादसा हुआ। जिस समय ये घटना हुई, उस समय बच्चों का स्कूल में आना शुरू हुआ था। शोर-शराबे की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे तो देखा रसोई की दीवार गिरी हुई थी। कुक कम हेल्पर हंसीरा और टीचर प्रबोधक धर्म सिंह चौधरी झुलसी हालत में थे। जिन्हें हम तत्काल बड़ौदामेव हॉस्पिटल लेकर गए। जहां से उन्हें अलवर रेफर कर दिया गया है।

आग लगने से टीचर धर्म सिंह की शर्ट जल गई। अंदर गर्म इनर-वियर पहने होने के चलते गर्दन के नीचे का हिस्सा झुलसने से बच गया।
आग लगने से टीचर धर्म सिंह की शर्ट जल गई। अंदर गर्म इनर-वियर पहने होने के चलते गर्दन के नीचे का हिस्सा झुलसने से बच गया।

Related Articles