रामकृष्ण मिशन में विवेक चिंतन उत्सव संपन्न:275 छात्रों ने लिया हिस्सा, 21 जनवरी को विवेकानंद जयंती पर होगा पुरस्कार वितरण
रामकृष्ण मिशन में विवेक चिंतन उत्सव संपन्न:275 छात्रों ने लिया हिस्सा, 21 जनवरी को विवेकानंद जयंती पर होगा पुरस्कार वितरण
खेतड़ी : खेतड़ी स्थित रामकृष्ण मिशन में आयोजित तीन दिवसीय विवेक चिंतन उत्सव का रविवार को समापन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सीबीईओ जितेंद्र सुरोलिया उपस्थित रहे, जबकि अध्यक्षता मिशन के सचिव स्वामी आत्मनिष्ठानंद महाराज ने की। इस उत्सव में खेतड़ी, सिंघाना, चिड़ावा और झुंझुनूं के विभिन्न विद्यालयों से कुल 275 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में मुखपाठ और समूह गीत सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें 30 शिक्षक-शिक्षिकाएं भी मौजूद रहे।
स्वामी आत्मनिष्ठानंद महाराज ने बताया कि प्रतियोगिता के विजेताओं को 21 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर पुरस्कृत किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि मिशन स्वामी विवेकानंद की प्रेरणा से ग्रामीण महिलाओं के लिए सिलाई केंद्र और कंप्यूटर सेंटर जैसी कई सामाजिक गतिविधियां भी संचालित कर रहा है।कार्यक्रम में सभी प्रतिभागी छात्रों और शिक्षकों को स्वामीजी की पुस्तिका और पेन से सम्मानित किया गया। प्रतियोगिताओं में निर्भयराम शास्त्री, मालीराम सैनी और डॉ. अशोक कुमार ने परीक्षक की भूमिका निभाई। कार्यक्रम का संचालन राजेंद्र यादव ने किया। इस अवसर पर स्वामी योगयुक्तानंद, स्वामी सुभगानंद, स्वामी प्रशांतानंद सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।