[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जयपुर में मकान की दीवार गिरी, दो बच्चे दबे,एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरराजस्थानराज्य

जयपुर में मकान की दीवार गिरी, दो बच्चे दबे,एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

जयपुर में मकान की दीवार गिरी, दो बच्चे दबे:एक की मौत, दूसरा गंभीर; लोगों ने हाथों से मिट्टी खोदकर बाहर निकाला

जयपुर में निर्माणाधीन मकान की दीवार धमाके के साथ गिर गई। मलबे में दो बच्चे दब गए। लोगों हाथों से मिट्‌टी खोदकर बच्चों को बाहर निकाला। घरवाले बच्चों को हॉस्पिटल ले गए, जहां एक बच्चे को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना भट्‌टाबस्ती इलाके में शनिवार शाम सवा 6 बजे हुई।

SHO हुकम सिंह ने बताया- हादसा न्यू संजय नगर बजरंग नगर में हुआ। कॉलोनी में शेरू खान के निर्माणाधीन मकान का काम कर चल रहा है। देर शाम पड़ोसी फैजान (6) पुत्र साजिद और शैंपू (6) पुत्र शरीफ पास ही खेल रहे थे। अचानक निर्माणाधीन मकान की मिट्टी ढह गई। मिट्टी ढहने से मकान की दीवार धमाके के साथ गिर गई।

मकान निर्माण के दौरान मिट्टी ढहने से दीवार गिर गई और वहां खेल रहे दोनों बच्चे मलबे में दब गए।
मकान निर्माण के दौरान मिट्टी ढहने से दीवार गिर गई और वहां खेल रहे दोनों बच्चे मलबे में दब गए।हाथों से मिट्टी खोदकर लोगों ने बच्चों को बाहर निकाला

तेज धमाके की आवाज सुनकर स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। लोग हाथों से ही मलबे को हटाकर बच्चों को ढूंढने लगे। 10 से अधिक लोग खुद फावड़ा लेकर मिट्‌टी हटाने में जुट गए। पुलिस और सिविल डिफेंस टीम भी मौके पर पहुंच गई।

हाथों से मिट्टी को खोदकर ही दोनों बच्चों को बाहर निकाला गया।

हादसे में फैजान की मौत हो गई। वहीं शैंपू को अस्पताल में भर्ती किया गया है।
दोनों बच्चों को कावंटिया अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने फैजान को मृत घोषित कर दिया। गंभीर घायल शैंपू को भर्ती कर लिया गया।

10 मिनट के अंतराल में बच्चों को निकाला बाहर

डिप्टी कंट्रोल (सिविल डिफेंस) अमित शर्मा ने बताया कि टीम के साथ काफी संख्या में लोग मिट्‌टी में दबे बच्चों को ढूंढने में जुट गए थे। हादसे के महज 5 मिनट बाद ही एक बच्चे शैंपू को हाथों से मिट्टी खोलकर बाहर निकाल लिया गया था। मिट्टी में दबे दूसरे बच्चे फैजान को उसके करीब 10 मिनट बाद बाहर निकाला गया।

लापरवाही के चलते हुई बच्चे की मौत

Jaipur news

SHO ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि शेरू खान के मकान निर्माण के दौरान पड़ोस के मकान की दीवार में दरार आ गई थी। पड़ोसी साजिद ने उसे दीवार में दरार आने के बारे में बताया था। दीवार की दरार को ठीक करने के लिए भी कहा था। हालांकि दरारों को नहीं भरवाया गया था। जिसके कारण निर्माणाधीन मकान की मिट्टी ढह गई। शेरू खान के खिलाफ लापरवाही के चलते बच्चे की मौत का मामला दर्ज किया जाएगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet