[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शहरी नरेगा मुख्यमंत्री शहरी रोजगार गारंटी योजना की समीक्षा बैठक


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

शहरी नरेगा मुख्यमंत्री शहरी रोजगार गारंटी योजना की समीक्षा बैठक

जिला कलेक्टर रामावतार मीणा ने रिपोर्ट लेकर दिए दिशा-निर्देश, कहा- कार्य की गुणवत्ता पर देवें विशेष ध्यान

झुंझुनूं : मुख्यमंत्री शहरी रोजगार गारन्टी योजना की प्रभावी मॉनिटरिंग हेतु जिला स्तर पर गठित जिला परियोजना समन्वयक समिति की बैठक शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला कलेक्टर रामावतार मीणा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में नगर परिषद आयुक्त दलीप पुनिया समेत झुंझुनूं जिले के समस्त नगरीय निकायों के अधिशाषी अधिकारी, तकनीकी अधिकारी तथा सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियन्ता उपस्थित रहे।

बैठक में जिला कलेक्टर रामावतार मीणा द्वारा सभी नगरीय निकायों में योजना की प्रगति, योजना के अन्तर्गत चल रहे कार्य तथा योजना में नियोजित श्रमिकों की संख्या के सम्बन्ध में रिपोर्ट ली गई। बैठक में योजना के अन्तर्गत राज्य सरकार द्वारा समय समय पर जारी दिशा निर्देशों के अनुसार आगामी कार्ययोजना को स्वीकृत किया गया। बैठक में जिला कलेक्टर मीणा द्वारा योजना के तहत अधिक से अधिक श्रमिकों को नियोजित कर लाभान्वित करने तथा सम्पादित कार्यों की प्रभावी मॉनेटरिंग कर गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिए जाने की बात कही गई ।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini