झुंझुनूं-बुहाना(पांथरोली) : पांथरोली में अंकेक्षण टीम ने किया कार्यो का भौतिक सत्यापन।
रडिया जोहड़ में अमृत सरोवर निर्माण कार्य पर मेडिकल कीट व दो माह से श्रमिकों का भुगतान नहीं होना पाया गया है महात्मा गांधी नरेगा योजना, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना व मिड डे मील योजना में हुए पिछले 2 वर्ष में किए गए सभी कार्यों से संबंधित पत्रावलियां व कार्यो का मंगलवार तक भौतिक सत्यापन किया
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : अजय कुमार
झुंझुनूं-बुहाना(पांथरोली) : ग्राम पंचायत मे चल रहे सामाजिक अंकेक्षण टीम ने भौतिक सत्यापन किया।अंकेक्षण के कार्य दोरान अंकेक्षण टीम द्वारा शुक्रवार को ग्राम पंचायत के शमशान घाट व रडिया जोहड़ में अमृत सरोवर निर्माण कार्यों का भौतिक सत्यापन वही ब्लाक संसाधन व्यक्ति पूनम भालोठीया व ग्राम संसाधन व्यक्ति रितु कवर व सुनीता शर्मा द्वारा भौतिक सत्यापन किया गया। बीआरपी पूनम ने बताया कि रडिया जोहड़ में अमृत सरोवर निर्माण कार्य पर मेडिकल कीट व दो माह से श्रमिकों का भुगतान नहीं होना पाया गया है महात्मा गांधी नरेगा योजना, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना व मिड डे मील योजना में हुए पिछले 2 वर्ष में किए गए सभी कार्यों से संबंधित पत्रावलियां व कार्यो का मंगलवार तक भौतिक सत्यापन किया जायेगा व बुधवार की ग्राम पंचायत भवन मे ग्राम सभा आयोजित की जायेगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2134488

