राजकीय आईटीआई खेतड़ी में कौशल दक्षता प्रदर्शनी का हुआ शुभारंभ
राजकीय आईटीआई खेतड़ी में कौशल दक्षता प्रदर्शनी का हुआ शुभारंभ
खेतड़ी : राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान खेतड़ी में राष्ट्रीय युवा सप्ताह एवं व्यावसायिक कौशल दक्षता प्रदर्शनी का सोमवार को समारोह पूर्वक शुभारंभ हुआ।जानकारी देते हुए संयोजक समूह अनुदेशक विनोद कुमार गर्वा ने बताया कि उद्घाटन समारोह में विनोद चाहर मुख्य अतिथि थे। उमाशंकर, तेजपाल सैनी, पवन कुमार सैनी, आत्माराम मेव, राजपाल, पवन भार्गव, दाताराम गुर्जर, विजय गुर्जर ,पिंकी धनखड़ ,प्रेम चौधरी विशिष्ट अतिथि थे। प्रदर्शनी के दौरान प्रशिक्षणार्थियों द्वारा चार्टो एवं मॉडलो का संकाय अनुसार प्रदर्शन किया गया। छ: दिन चलने वाली इस प्रदर्शनी का स्थानीय विद्यालयों के समस्त छात्र-छात्रा अवलोकन कर सकेंगे। इस मौके पर संस्थान स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का भी आयोजन होगा। इस मौके पर संस्थान का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2040397


