उदयपुरवाटी के गुढ़ागौड़जी पुलिस थाने में पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा सहित 80 लोगो के खिलाफ हआ मामला दर्ज
डंपर चालक से लूट के मामले में गुढ़ागौड़जी थाने पर प्रदर्शन

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोनू शेखावत
गुढ़ागौडजी : पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही है। मंगलवार को गुढ़ा समेत 70 से 80 लोगों के खिलाफ गुढ़ा थाने में मामला दर्ज किया गया है। गुढ़ागौड़जी थानाधिकारी आसाराम की रिपोर्ट पर गुढ़ा के खिलाफ भड़काऊ भाषण देने और रास्ता रोकने का मामला दर्ज हुआ है। पूर्व मंत्री अपने समर्थकों के साथ मंगलवार की शाम गुढ़ागौड़जी थाने के सामने प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान रास्ता रोक दिया, जिससे जाम लग गया। थानाधिकारी आशाराम गुर्जर ने बताया कि उन्होंने भड़काऊ भाषण दिया। जिसके कारण लोगों ने रास्ता रोक दिया।

रिपोर्ट में बताया कि पूर्व मंत्री राजेन्द्र सिंह गुढ़ा के नेतृत्व में लीलाराम गुर्जर, हरिराम जाट निवासी सीथल, धर्मपाल गुर्जर निवासी केसरपुरा, धर्मा भाटी निवासी गुडा, विकास बोयल निवासी टोडी, आनंद गुर्जर, राजेश मनकश, मदन खटाना, धर्मपाल देवकरण गुर्जर, बलराम गुर्जर सहित करीब 70-80 व्यक्तियों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने गुढ़ागौडजी थाना के सामने स्टेट हाईवे 37 को जाम कर दिया। इस दौरान गुढा के साथ हरिराम कॉमरेड, धर्मपाल गुर्जर, धर्मा भाटी ने पुलिस के खिलाफ भड़काऊ भाषण दिए।
परिजनों और पुलिस में तकरार
धरना प्रदर्शन के दौरान डंफर चालक के दो परिजन धर्मा भाटी और धर्मपाल गुर्जर थाने के गेट पर चढ़ गए। जिस पर पुलिस ने विरोध जताते हुए दोनों परिजनों को गेट से नीचे उतरने की बात कही। इस बात को लेकर परिजनों और पुलिस के बीच जमकर तकरार हुई। आक्रोशित परिजनों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
पुलिस ने समझाइश की कोशिश की। प्रदर्शनकारियों को दीवार से नीचे उतारने की कोशिश की गई तो गुढ़ा और उनके साथी आक्रोशित हो गए। सभी ने राजकार्य में बाधा उत्पन्न की। स्टेट हाईवे 37 पर चक्का जाम कर दिया।

डंपर चालक से लूट के मामले में था प्रदर्शन
गुढ़ागौड़जी थाना इलाके में डंपर चालक से 5 जनवरी को मारपीट की लूट की वारदात हुई थी। 3-4 लोगों ने कार को पीछे लगाकर डंपर चालक को रोक लिया था। इसके बाद मारपीट की। चालक से नकद रुपए लूट कर फरार हो गए थे। इस वारदात के खिलाफ राजेन्द्र गुढ़ा के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया था।