[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं : जिला स्तरीय जनसुनवाई में भूमि विवाद व रास्तों के परिवाद रहे प्रमुख


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंराजस्थानराज्य

झुंझुनूं : जिला स्तरीय जनसुनवाई में भूमि विवाद व रास्तों के परिवाद रहे प्रमुख

जनसुनवाई में 60 से अधिक परिवादियों की शिकायतों की सुनवाई हुई

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : नीलेश मुदगल

झुंझुनूं :  गुरुवार को कलेक्ट्रट की सभागार में जिला स्तरीय जनसुनवाई की गई। जन सुनवाई के दौरान संभागीय आयुक्त अंतर सिंह नेहरा भी मौजूद रहे । जनसुनवाई के प्रकरणों में जमीन विवाद, रास्तों के विवाद की परिवेदनाएं अधिक आई। संभागीय आयुक्त एवं जिला कलक्टर ने परिवादियों की शिकायतों को ध्यान से सुना एवं काफी शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया । संभागीय आयुक्त अंतर सिंह नेहरा ने राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए कि रास्तों के मामलों का निस्तारण जल्द से जल्द किया जाए । जनसुनवाई में 60 से अधिक परिवादियों की शिकायतों की सुनवाई हुई। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर जगदीश प्रसाद गौड़, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जवाहर चौधरी एवं समस्त जिला स्तरीय अधिकारी गण मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker