युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष आसिफ खान के नेतृत्व में मुख्यमंत्री का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया
युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष आसिफ खान के नेतृत्व में मुख्यमंत्री का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय स्तिथ कलेक्ट्रेट परिसर के मुख्य द्वार के आगे युवा कांग्रेस जिला चूरू द्वारा जिलाध्यक्ष आसिफ खान के नेतृत्व में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया गया। जिलाध्यक्ष आसिफ खान ने बताया कि तत्कालीन राजस्थान सरकार गहलोत द्वारा सीकर को संभाग और सुजानगढ़ को जिला बनाकर आमजन को राहत प्रदान कर ऐतिहासिक फैसला लिया था परंतु वर्तमान की भाजपा सरकार ने सीकर संभाग व सुजानगढ़ जिले को निरस्त करने का फैसला लिया है आज उसके विरोध में युवा कांग्रेस चूरू द्वारा मुख्यमंत्री की शव यात्रा निकालकर पुतला जलाकर विरोध दर्ज करवाया गया है और जिले के तमाम तहसील मुख्यालयो पर भी आगामी दिनों में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान प्रदेश सचिव अनीश खान, जिला उपाध्यक्ष चंदन मेघवाल, एडवोकेट सद्दाम हुसैन, सोयल डी के, महेंद्र चौधरी, हेमंत सैनी, अमन दाधीच, सुरेंद्र बरौर, नदीम राईन, मौसिम खान, सोएब खान, कमलेश रॉयल, अनिल भाकर, फरमान खान, आदिल गौरी, विक्रम धनिया, सोयल खान समेत सेंकडो युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2035601
