खुले बोरवेल्स पर सख्त जिला कलेक्टर रामावतार मीणा
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को हिदायत, "जिले में एक भी बोरवेल खुल नहीं रहे"
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल
झुंझुनूं : जिला कलेक्टर रामावतार मीणा ने जिले में खुले बोरवेल्स पर नाराजगी जाहिर करते हुए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शुक्रवार शाम को बैठक कर जिले के सभी ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को हिदायत दी। उन्होंने बोरवेल्स की 100 फ़ीसदी कवरेज के निर्देश देते हुए कहा कि अधिकारीगण समस्त जिले में सर्वे करवाकर रिपोर्ट तुरंत प्रभाव से प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा कि सूख चुके पुराने कुए यदि पट्टी से ढकें हों, तो पट्टी की भी स्थिति जांच करें कि वह टूटने की स्थिति में तो नहीं है। उन्होंने निजी कुओं का भी सर्वे कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में जिला कलक्टर मीणा ने जलदाय विभाग के अभियंताओं व विकास अधिकारियों को समन्वय से कार्य करने के निर्देश देते हुए सभी उपखंड अधिकारियों को प्रभावी मॉनिटरिंग करने के भी निर्देश दिए।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2035410


