[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

एसीबी अधिकारी बनकर धमकी देने वाले 3 बदमाश गिरफ्तार:होटल पर की थी अभद्रता, पुलिस ने 2 गाड़ियां की जब्त


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़रतनगढ़राजस्थानराज्य

एसीबी अधिकारी बनकर धमकी देने वाले 3 बदमाश गिरफ्तार:होटल पर की थी अभद्रता, पुलिस ने 2 गाड़ियां की जब्त

एसीबी अधिकारी बनकर धमकी देने वाले 3 बदमाश गिरफ्तार:होटल पर की थी अभद्रता, पुलिस ने 2 गाड़ियां की जब्त

रतनगढ़ : चूरू की रतनगढ़ थाना पुलिस ने फर्जी एसीबी और पुलिस अधिकारी बनकर लोगों को डराने धमकाने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। तीनों शातिर बदमाशों के पास से पुलिस ने दो गाड़ियां भी जब्त की हैं। जिन पर लाल रंग की नंबर प्लेट भी लगी हुई है। शातिर तीनों लोग संगम चौराहे पर स्थित होटल वालों को एसीबी के अधिकारी होने की धमकी दे रहे थे।

रतनगढ थानाधिकारी दिलीप सिंह शेखावत ने बताया कि संगम चौराहा स्थित एक मसाज सेंटर और होटल पर इन लोगों ने अभद्रता की। उसके बाद कुछ लोगों को फोन कर धमकी दी। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। जिस पर पुलिस ने इनके साथ समझाइश करने का प्रयास किया, लेकिन तीनों शातिर बदमाश पुलिस से भी उलझ गए। जिस पर पुलिस ने श्रीडूंगरगढ़ के धंधेरु गांव निवासी सीताराम मेघवाल (54), रतनगढ़ के गांव हरदेसर निवासी आशुतोष मेघवाल (34) और नेछवा थाने के दीवानजी का बास निवासी संजय चारण (40) को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी दिलीप सिंह शेखावत ने बताया कि तीनों बदमाशों के पास से दो गाड़ियां भी जब्त की गई हैं। पुलिस ने तीनों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस तीनों से पूछताछ कर रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62