[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

फतेहपुर पोद्दार विद्यालय में दो दिवसीय एडवेंचर कैंप का आयोजन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़फतेहपुरराजस्थानराज्यसीकर

फतेहपुर पोद्दार विद्यालय में दो दिवसीय एडवेंचर कैंप का आयोजन

फतेहपुर पोद्दार विद्यालय में दो दिवसीय एडवेंचर कैंप का आयोजन

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : रविंद्र पारीक शोयब खान

फतेहपुर : पोद्दार उच्च माध्यमिक विद्यालय में दो दिवसीय आवासीय एडवेंचर कैंप का आयोजन विद्यालय प्राचार्या डॉ. शिल्पी सिंह के सानिध्य में दिनांक 27 दिसंबर से 28 दिसंबर 2024 का शुभारंभ किया गया । प्रशिक्षकों की देखरेख में आयोजित कैंप में जिप लाइनिंग,जॉर्बिंग बाॅल, सूमो रेसलिंग, जंपिंग जैक, रोलर, मोगली वॉक, कमांडो नेट, सुमो फाइटिंग, क्लाइंबिंग, कमांडो क्रॉल, डबल रॉप, ब्रिज, अन्य एडवेंचर शामिल किए गए।

इस शिविर में कक्षा नर्सरी से आठवीं तक के छात्र-छात्राओं ने शीतकालीन अवकाश में एडवेंचर कैंप का उत्साह पूर्वक आनंद लिया। इसका उद्देश्य छात्र-छात्राओं में छिपी प्रतिभा को बाहर निकाल उनमें साहस और रोमांच की भावना का विकास करना एवं सीमित संसाधनों में जीवन यापन आदि गुण विकसित करना था। विद्यालय प्राचार्या डॉ. शिल्पी सिंह ने बताया कि एडवेंचर कैंप जैसे आयोजनों से छात्र-छात्राओं को प्राकृतिक आपदा, साहस, सीमित संसाधन एवं छिपी प्रतिभाओं का विकास करना है। विद्यालय सचिव रामावतार जी जैन ने एडवेंचर प्रशिक्षकों व विद्यालय प्राचार्या द्वारा की गई अनूठी पहल के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini