[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कानून मंत्री ने मीराबाई पर दिया विवादित बयान,अब मांगी माफी:बोले- उनका अपमान करना सपने में भी नहीं सोच सकता, उनके भजन गाता हूं


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

कानून मंत्री ने मीराबाई पर दिया विवादित बयान,अब मांगी माफी:बोले- उनका अपमान करना सपने में भी नहीं सोच सकता, उनके भजन गाता हूं

कानून मंत्री ने मीराबाई पर दिया विवादित बयान,अब मांगी माफी:बोले- उनका अपमान करना सपने में भी नहीं सोच सकता, उनके भजन गाता हूं

सीकर : कानून मंत्री और बीकानेर सांसद अर्जुनराम मेघवाल ने मीरा बाईसा पर दिए अपने बयान पर माफी मांगी हैं। उन्होंने कहा- ‘मैं सपने में भी मां मीरा के अपमान के बारे में नहीं सोच सकता हूं। मेरे शब्दों से लोगों को किसी प्रकार की ठेस पहुंची है तो मैं माफी मांगता हूं।’

बता दें कि मेघवाल के बयान के बाद लगातार विरोध हो रहा था। राजपूत समाज ने आक्रोश जताते हुए आंदोलन की चेतावनी दी थी। अब मेघवाल ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर माफी मांगी हैं।

मीरा बाई पर क्या बोले थे मेघवाल

कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कहा था- मीरा मेड़ता में जन्मी और शादी चित्तौड़गढ़ की थी। हम इतिहास में पढ़ते हैं कि मीरा के पति ने उन्हें तंग किया लेकिन ऐसा नहीं है। मीरा के पति एक साल जिंदा रहे और खानवा के युद्ध में उनकी मृत्यु हो गई थी। मीरा के पति की मृत्यु होने के बाद उनका देवर राणा बना था। तब राणा ने मीरा से कहा था कि उससे शादी करें।

मीरा को उसका पति नहीं देवर (राणा) तंग करता था। इतिहास में कुछ चीजें अलग लिखी गई और इसका संशोधन भी होता रहता है। इसका संशोधन करने का काम भी हमारा ही है। मेघवाल ने ये बात 23 दिसंबर को सीकर जिले के पिपराली स्थित श्रीश्याम गौशाला की स्थापना दिवस समारोह में कही थी।

मंत्री ने वीडियो जारी कर मांगी माफी

राजपूत समाज के विरोध के बाद गुरुवार शाम को अर्जुन राम मेघवाल ने वीडियो जारी कर माफी मांगी। वीडियो में कहा-

भारतीय भक्ति परंपरा में मां मीरा का स्थान भक्त शिरोमणि का हैं। मां मीरा ने कृष्ण भक्ति के माध्यम से देश में भक्ति भाव का संचार किया हैं। मेरा जीवन बचपन से ही मां मीरा के आदर्शों से प्रेरित रहा है। मैं अपने कार्यक्रमों में लगातार उनके भजनों को गाता हूं और उनके व्यक्तित्व से मुझे बहुत प्रेरणा भी मिली।

भक्ति भावना में मां मीरा साधना के शिखर पर विराजमान हैं। ऐसी भक्त शिरोमणि मां मीरा के प्रति मेरे मन में श्रद्धा एवं आस्था है, मैं सपने में भी मां मीरा के अपमान के बारे में नहीं सोच सकता हूं। मेरे शब्दों से लोगों को किसी भी प्रकार से ठेस पहुंची है तो मैं माफी मांगता हूं।

कानून मंत्री और बीकानेर सांसद अर्जुनराम मेघवाल ने गुरुवार को वीडियो जारी कर अपने बयान पर माफी मांगी।
कानून मंत्री और बीकानेर सांसद अर्जुनराम मेघवाल ने गुरुवार को वीडियो जारी कर अपने बयान पर माफी मांगी।

राजपूत समाज ने जताया था आक्रोश

अर्जुन राम मेघवाल के मीरा बाई पर दिए गए बयान के बाद राजपूत समाज में आक्रोश फैल गया था। युवा शक्ति संयोजन के मुख्य ध्वजवाहक शक्ति सिंह बांदीकुई ने वीडियो जारी कर कहा था- इतिहास पर हमले दर हमले हो रहे हैं। अब तो सरकार के कानून मंत्री तक हमारे आदर्शों और परंपराओं पर भद्दे बयान देने से नहीं चूक रहे। मंत्री ने मीरा बाई के जीवन और हमारे गौरवशाली इतिहास के बारे में किए गए मनगढ़ंत दावों ने न केवल क्षत्रिय समाज बल्कि समस्त सनातनी समाज की भावनाओं को आहत किया है।

बांदीकुई ने कहा था-

केंद्रीय मंत्री को अपने बयान के लिए जल्द से जल्द माफी मांगनी चाहिए। अन्यथा राजपूत समाज देशव्यापी आंदोलन करेगा। शक्ति सिंह ने केंद्रीय मंत्री के बयान को मनगढंत करार दिया। केंद्रीय मंत्री को नागौर जिले के मेड़ता में स्थित मीराबाई मंदिर में जाकर नाक रगड़ कर माफी मांगनी होगी, अन्यथा समाज उन्हें माफ नहीं करेगा।

खाचरियावास ने कहा- मेघवाल ने महापाप किया

पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने भी मेघवाल के बयान पर आपत्ति जताई थी। उन्होंने कहा था- केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम ने भक्त शिरोमणि मीरा के लिए बहुत ही गलत शब्दों का इस्तेमाल किया है। भगवान श्रीकृष्ण की सबसे बड़ी भक्त जिनके चर्चे पूरी दुनिया में मशहूर है। देश और दुनिया के करोड़ों लोगों में मीराबाई के प्रति अपार श्रद्धा है।

ऐसी भक्त शिरोमणि मीरा के लिए अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करने वाले को समाज माफ नहीं करेगा। खाचरियावास ने कहा- मेघवाल ने महापाप किया है, जो भाषा बोली है वह देश की संस्कृति, विश्वास, त्याग और भक्ति का अपमान है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62