अटल बिहारी वाजपाई रहे सदा अपने सिद्धांतों पर अटल : बसंत शर्मा
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती मना कर दी श्रद्धांजलि

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय पर पूर्व नेताप्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ के चूरू आवास पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के 100वी जन्म जयंती पर जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी कार्यक्रम में बोलते हुए जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने भारतीय लोकतंत्र को मजबूत करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया उन्होंने उनके द्वारा किए गए कार्यों की चर्चा करते हुए कहा कि वे सदा अपने सिद्धांतों पर अटल रहे।ओर देश को कुशल नेतृत्व उस समय प्रदान किया जब देश में राजनैतिक अस्थिरता थी और देश आर्थिक दृष्टि से लगातार कमजोर हो रहा था। पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी ने उस समय अनेक दलो के साथ मिलकर एनडीए सरकार का गठन किया। एक साझा सरकार चलाई ना केवल साझा सरकार चलाई बल्कि देश को सामरिक दृष्टि से और आर्थिक दृष्टि से मजबूत किया। उन्होने अटल बिहारी वाजपेयी को एक लोकप्रिय कुशल रणनितिकार एवम् राष्ट्रभक्त राजनैता बताते हुऐ कहा कि उनका सम्पूर्ण जीवन मां भारती के लिए समर्पित रहा। इस अवसर पर राष्ट्रिय परिषद् सदस्य ओम सारस्वत ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा देश के लिए किये कार्यो की चर्चा करते हुऐ कहा कि उन्होने स्वर्णिम चर्तुभुज राष्ट्रिय राजमार्ग जैसी योजनाओं को लाकर देश के अनेक क्षेत्रो को सड़क से जोड़ा उन्होने सभी नदियों को जोड़कर देश के हर क्षेत्र में सिंचाई के लिए जल उपलब्घ कराने का जो सपना देखा था उस सपने को आज देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी धरातल पर उतार रहे है। उन्होने पोकरण परमाणु विस्फोट करके देश को परमाणू शक्ति सम्पन्न राष्ट्र के रूप में दुनिया के सामने प्रसिद्वि दिलाई उसी का परिणाम है कि देश आज परमाणू उर्जा की और सफलता पूर्वक बढ़ रहा हैं। इस अवसर पर प्रधान दीपचन्द राहड़ ने कहा कि वे किसान के सच्चे हितेषी थे किसानो के लिए उन्होने जो योजनाऐं लागू की उन योजनाओं को आज भारत सरकार आगे बढ़ा रही हैं। उन्होने उनके द्वारा देश के लिए कि गई सेवाओं को याद करते हुऐ कहा कि उन जैसा राजनेता सभी का सम्मान प्राप्त करता है।
कार्यक्रम में बोलते हुऐ वरिष्ठ भाजपा नेता फतेहचन्द सोती ने उन्हे एक कवि हृदय राजनेता बताते हुऐ कहा कि वे एक संवेदनशील राजनेता थे। उनके जीवन से हम सब कार्यकर्ता हर दम प्रेरणा ग्रहण करते है। उपजिला प्रमुख महेन्द्र न्यौल ने उन्हे श्रद्वांजलि देते हुऐ कहा कि उन्होने भारतीय राजनिती में वो शिखर स्थान प्राप्त किया जहां तक कम ही राजनेता पहुंचते है।
कार्यक्रम में जिला महामंत्री अभिषेक चोटिया, जिला उपाध्यक्ष सत्तार खांन, नरेन्द्र सैनी, नेता प्रतिपक्ष विमला गढ़वाल ने भी अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम का संचालन मण्डल अध्यक्ष सुरेश सारस्वत ने किया। कार्यक्रम में पदमसिंह राठौड़, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष अख्तर खांन, पार्षद ममता जोशी, लिखमीचन्द प्रजापत, सी.पी. शर्मा, ओम इन्दोरिया, धर्मेन्द्र श्योराण, कैलाश शर्मा, सुशील लाटा, आकाश सैनी, दिनेश बावलिया, कालू गौड़, राजीव शर्मा, योगेश शर्मा, जुगल कम्मा, संदीप लुगरिया, तेजपाल शर्मा, फरियाद खांन, नौशाद खांन, मुकेश सैनी, हिमाशू वर्मा, राजेन्द्र सरणोत, चेतराम सारण, नितिन बुन्देला, सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओ ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके बताये रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।