[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शीतकालीन अवकाश के दौरान बच्चों को किताबें इश्यू करेंः सुराणा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

शीतकालीन अवकाश के दौरान बच्चों को किताबें इश्यू करेंः सुराणा

जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने जिला निष्पादन समिति व पीएमश्री की बैठक में दिए निर्देश, सीईओ श्वेता कोचर सहित अधिकारी रहे मौजूद

चूरू : जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने सोमवार को डीओआईटी वीसी सभागार में जिला निष्पादन समिति व पीएमश्री की बैठक में समुचित निर्देश दिए।

सुराणा ने कहा कि शीतकालीन अवकाश के दौरान सभी स्कूलों में बच्चों को किताबें इश्यू करें। पुस्तक संवाद कार्यक्रम अंतर्गत अवकाश के बाद बच्चों से पुस्तक रिव्यू लिखवाएं और संवीक्षा करें। उन्होंने कहा कि बच्चों में रीडिंग हैबिट्स डालें। उन्हें समुचित अवसर मिले और उनमें पुस्तकों के प्रति लगाव पैदा हो। शिक्षक-विद्यार्थी संपर्कों का लाभ मिले, ताकि बच्चों के बौद्धिक स्तर का उन्नयन हो।

उन्होंने कहा कि कोड- चूरू कार्यक्रम अंतर्गत सभी स्कूलों को इनरोल करते हुए अधिकतम बच्चों को कार्यक्रम से जोड़ा जाए। बच्चों में आईटी सेक्टर की संभावनाएं तलाशें और उच्च गुणवत्ता की शिक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहें। इसमें बालिकाओं को अधिकाधिक जोड़ने की कोशिश करें। बच्चों को तकनीकी शिक्षा को लेकर मोटिवेट करें।

सुराणा ने कहा कि सभी स्कूलों में चेस बोर्ड खरीदें और बच्चों को चेस खिलाएं। इसी के साथ 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर बच्चों के लिए कैरियर गाइडेंस आधारित कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। बच्चों को उत्कृष्ट कैरियर के लिए विषय चयन व रोजगार संभावनाओं की जानकारी दी जाए।

उन्होंने शिक्षा विभाग की योजनाओं व विद्यालय विकास गतिविधियों की चर्चा कर समुचित निर्देश दिए। इस दौरान सीडीईओ गोविंद सिंह राठौड़ व डीईओ प्रारंभिक संतोष महर्षि ने विभागीय गतिवधियों की जानकारी दी। इस दौरान सीईओ श्वेता कोचर, एसीईओ शुभम शर्मा, राजीविका डीपीएम दुर्गा ढाका, एपीआरओ मनीष कुमार, मनोज, सहित अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin