[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

डीपीएस में हुआ वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का भव्य शुभारम्भ


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़डूंडलोदराजस्थानराज्य

डीपीएस में हुआ वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का भव्य शुभारम्भ

डीपीएस में हुआ वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का भव्य शुभारम्भ

जनमानस शेखावाटी संवाददाता :  रविंद्र पारीक

डूण्डलोद : डूण्डलोद पब्लिक स्कूल के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आज तीन दिवसीय वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का भव्य शुभारम्भ हुआ। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान सरकार के खेल एवं युवा मामलों के मंत्री कृष्ण कुमार विश्नोई थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डूण्डलोद शिक्षण संस्थान के निदेशक सुल्तान सिंह रणवॉ ने की, जबकि विद्यालय सचिव बीएल रणवॉ, डूण्डलोद नगरपालिकाध्यक्ष हरफूल पूनिया, बीजेपी नेता डॉ. सुमन कुलहरी, डॉ. विनय कौशिक और आर्यन स्पोर्ट्स एकेडमी के निदेशक अनुराग आर्य विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे।

विद्यालय के प्राचार्य जी. प्रकाश ने विद्यालय की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है और अनेक विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में भाग लिया है।

मुख्य अतिथि कृष्ण कुमार विश्नोई ने अपने संबोधन में कहा कि यह आज़ादी का 75वां अमृत महोत्सव है और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में खेलों के क्षेत्र में अभूतपूर्व बदलाव हो रहे हैं। उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि यह उनका सही समय है, जब वे अपने भविष्य को संवारने के साथ-साथ खेलों में भी अपने देश का नाम रोशन करें। उन्होंने यह भी बताया कि एक जिला-एक खेल योजना जल्द ही लागू की जाएगी।

विद्यालय सचिव बीएल रणवॉ ने अपने संबोधन में कहा कि मस्तिष्क के विकास के साथ-साथ शारीरिक विकास भी उतना ही महत्वपूर्ण है, और इसलिए उनका विद्यालय विद्यार्थियों को खेलों के क्षेत्र में अत्याधुनिक सुविधाएँ प्रदान करता है।

कार्यक्रम में विद्यालय संचालन समिति के सदस्य राहुल रणवॉ, उपप्रधानाचार्य धनंजय लाल, प्रभारी रेखा स्वामी, सुमनलता, मनजीत कौर और समस्त डीपीएस परिवार भी उपस्थित था।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin