[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झारिया के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मे कल्ला परिवार की ओर से गर्म वस्त्र वितरित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झारिया के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मे कल्ला परिवार की ओर से गर्म वस्त्र वितरित

झारिया के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मे कल्ला परिवार की ओर से गर्म वस्त्र वितरित

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय के निकटवर्ती गांव झारिया के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, मेघवाल मौहल्ला मे पंचायत समिति सदस्य एड. सुनील मेघवाल झारिया की प्रेरणा से शिक्षाविद् स्वर्गीय जमनाधर कल्ला की जयंती के अवसर पर कल्ला परिवार की ओर से विद्यार्थियों को गर्म वस्त्र टोपी, दस्ताने, जुराब व स्टेशनरी तथा मिठाईयां वितरण की गई । कार्यक्रम की मुख्य अतिथि स्वर्गीय जमनाधर कल्ला की धर्मपत्नी किसनी देवी कल्ला थी तथा अध्यक्षता ग्राम पंचायत झारिया के सरपंच प्रतिनिधि निसार खान ने की। एड. सुनील मेघवाल ने बताया की कालेरा बास,चूरू निवासी शिक्षाविद् स्वर्गीय जमनाधर कल्ला की जयंती पर उनके पुत्र सेवानिवृत्ति सैनिक सुरेन्द्र कल्ला व किशोर न्याय बोर्ड पूर्व सदस्य एड. सुरेश कल्ला व डॉ. राहुल कल्ला, शंकर लाल बालासर द्वारा सर्दी के मौसम को देखते हुये स्कूल के बच्चों को गर्म, वस्त्र,स्टेशनरी तथा मिठाईयां वितरण की ।

इस अवसर पर भंवरसिह झारिया, मोहन राम, डूंगरराम, टीकूराम, शंकरलाल, रामकुमार मेहरा, एड.सद्दाम हुसैन, एड. सुरेंद्र बागड़ी, एड. अनिल चिरानियां, डॉ. राहुल कल्ला, अंजली, ज्योति, याचना, अनिता, संतोष, राकेश मेघवाल, अकरम खान, जगदीश, सावरमल, पंकज सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालन अध्यापक राजवीर सहारण एक अध्यापक शफी मोहम्मद ने किया तथा विद्यालय के प्रधानाध्यापक रामकरण चिड़दिया ने सभी का आभार व्यक्त किया ।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77