[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर के बच्चों का कालिंपोंग में एडवेंचर:पश्चिम बंगाल में 33वां नेचर स्टडी कैंप, देशभर के 100 से ज्यादा विशेष प्रतिभागी शामिल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर के बच्चों का कालिंपोंग में एडवेंचर:पश्चिम बंगाल में 33वां नेचर स्टडी कैंप, देशभर के 100 से ज्यादा विशेष प्रतिभागी शामिल

सीकर के बच्चों का कालिंपोंग में एडवेंचर:पश्चिम बंगाल में 33वां नेचर स्टडी कैंप, देशभर के 100 से ज्यादा विशेष प्रतिभागी शामिल

सीकर : कालिंपोंग (पश्चिम बंगाल) में आयोजित 33वें नेचर स्टडी व एडवेंचर कैंप में सीकर के आशा का झरना संस्थान के 14 बौद्धिक दिव्यांग और मूक बधिर बच्चे भाग ले रहें हैं। विशेष टीचरों की ओर से सामसिंग फ़ॉरेस्ट रेंज के प्राकृतिक परिवेश में कई एक्टिविटीज कराई जा रही हैं।

निदेशक डॉ. सुदीप गोयल ने बताया- हिमालयन नेचर एडवेंचर फ़ाउंडेशन की ओर से 33 सालों से इस कैंप का आयोजन किया जाता है। पहाड़ों में भ्रमण, चट्टानों पर चढ़ाई, चाय बागान की सैर, स्थानीय ग्रामीणों के साथ बातचीत, नदियों व वनस्पतियों में पाई जाने वाली विभिन्न प्रजातियों का परिचय, वॉल क्लाइंबिंग, रस्सी से पुल बनाना, रोपवे, नेट क्लाइम्बिंग व अन्य एक्टीविटीज कराई जाती है।

गोयल ने बताया- इस कैंप से दिव्यांग बच्चों के आत्मविश्वास में वृद्धि, क्षमता के विकास के साथ राज्यों की सांस्कृतिक विविधता का दर्शन होता है। इस बार कैंप फ़ायर, सांस्कृतिक कार्यक्रम व विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन कैंप की विशेषता रही। इस कैंप में देशभर के 100 से अधिक विशेष प्रतिभागी शामिल हुए हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77