[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बिजली निगम से कर्मचारियों से मारपीट का मामला:राजगढ़ थाने में दर्ज कराया मामला, धमकाकर कनेक्शन जुड़वाने का आरोप


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुर

बिजली निगम से कर्मचारियों से मारपीट का मामला:राजगढ़ थाने में दर्ज कराया मामला, धमकाकर कनेक्शन जुड़वाने का आरोप

बिजली निगम से कर्मचारियों से मारपीट का मामला:राजगढ़ थाने में दर्ज कराया मामला, धमकाकर कनेक्शन जुड़वाने का आरोप

सादुलपुर : जोधपुर विद्युत निगम कार्मिकों के साथ मारपीट करने और राज कार्य में बाधा डालने का मामला शुक्रवार को राजगढ़ थाने में दर्ज हुआ है। निगम के कनिष्ठ अभियंता बलवान पूनियां ने मामला दर्ज कराया है। जिसमें नरहड़ियान मोहल्ले के मोहम्मद अली खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

अभियंता ने बताया-अली हसन के नाम से काफी दिनों से 18,462 रुपए का बिजली बिल बकाया चल रहा है। उसकी वसूली के लिए निगम के कर्मचारी विजय कुमार भांभू, अनिल कुमार, सोमवीर, प्रदीप कुमार, करणी सिंह और संदीप कुमार उपभोक्ता के घर पहुंचे।

इस दौरान उपभोक्ता अली हसन के बेटे मोहम्मद अली ने कर्मचारियों के साथ गाली गलौज और अभद्र व्यवहार किया। उसने कार्मिकों के साथ हाथापाई करते हुए सरकारी गाड़ी का कांच तोड़ दिया। उसने कर्मचारियों द्वारा काटे गए कनेक्शन को डरा धमकाकर वापस जुड़वा लिया। उसने कार्मिकों के साथ हाथापाई करते हुए सरकारी गाड़ी का शीशा भी तोड़ दिया। उसने निगम के कर्मचारियों द्वारा काटे गए कनेक्शन को डरा धमकाकर वापस जुड़वा लिया। साथ ही धमकी दी कि मोहल्ले में आ गए तो अंजाम बुरा होगा। राजगढ़ पुलिस ने थाने में राजकीय कार्य में बाधा डालने के आरोप का मामला दर्ज कर लिया है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62