[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राजकीय स्कूल में लगाया वाटर कूलर और आरओ सिस्टम:बच्चों को मिलेगा साफ और ठंडा पानी, प्रतिभाओं को किया सम्मानित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

राजकीय स्कूल में लगाया वाटर कूलर और आरओ सिस्टम:बच्चों को मिलेगा साफ और ठंडा पानी, प्रतिभाओं को किया सम्मानित

राजकीय स्कूल में लगाया वाटर कूलर और आरओ सिस्टम:बच्चों को मिलेगा साफ और ठंडा पानी, प्रतिभाओं को किया सम्मानित

सरदारशहर : सरदारशहर में जयपुर की एक निजी कंपनी द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल भादसर दिखानादा में अशोक कुमार स्वामी और रामनारायण शर्मा की प्रेरणा से वाटर कूलर और आरओ सिस्टम आज भेंट किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य हरिप्रकाश सिंवर, कंपनी के एरिया मैनेजर दिनेश कुमार शर्मा, सरपंच केसराराम जाखड़, और कई अन्य सम्मानित ग्रामीणों तथा विद्यालय स्टाफ ने कार्यक्रम में भाग लिया।

इस दौरान शिक्षक प्रभुदयाल सिहाग ने कहा कि जन हित में लगाया हुआ पैसे का हमेशा ही सत-उपयोग होता है। उन्होंने कहा कि अच्छे काम में लगाया हुआ पैसे से हमेशा ही धन राशि बढ़ती है कभी भी घटती नहीं नहीं है। शिक्षक सिहाग ने कहा कि स्कूल में अच्छे अंक लाने वाली प्रतिभाओं को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया जाएगा।

इस पहल से स्कूल के छात्रों को गर्मी के दिनों में साफ और ठंडा पानी मिलेगा। जिससे उनकी सेहत में सुधार होगा। इस तरह के सामाजिक सहयोग और योगदान से ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा और स्वास्थ्य की दिशा में सकारात्मक बदलाव आने की उम्मीद है।

ये रहे मौजूद

इस मौके पर दिनेश कुमार शर्मा,बीमा जाखड़,रतिराम तावनीया, नथूराम जाखड़, ओंकारमल नाई, ओमप्रकाश तावनीया, गजानंद शर्मा, रामलाल जाखड़, बृजलाल नाई, पवन कुमार, प्रमोद कुमार, सुनीता सेनी, प्रियंका, सुमन गौरीशंकर, दिव्या गौतम, अंबिका, सुनीता अग्रवाल, सुशील निर्वाण, शंकरलाल, गरिमा पारीक, सुशीला, हरिशंकर चारण सहित विद्यालय के स्टाफ और ग्रामीणों ने कार्यक्रम में भाग लिया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62