[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

प्रशासन गांवों की ओर अभियान, नीमकाथाना जिले की दो पंचायत समितियों में शिविर हुए आयोजितः एक ही छत के नीचे मिली सभी विभागों की सेवाएं


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

प्रशासन गांवों की ओर अभियान, नीमकाथाना जिले की दो पंचायत समितियों में शिविर हुए आयोजितः एक ही छत के नीचे मिली सभी विभागों की सेवाएं

प्रशासन गांवों की ओर अभियान, नीमकाथाना जिले की दो पंचायत समितियों में शिविर हुए आयोजितः एक ही छत के नीचे मिली सभी विभागों की सेवाएं

नीमकाथाना : सुशासन सप्ताह के तहत प्रशासन गांवों की ओर अभियान के तहत नीमकाथाना जिले की दो पंचायत समितियों विशेष सेवा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में सभी विभागों की सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई गईं, जहां ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया। ग्रामीणों की सुविधा के लिए ब्लॉक स्तरीय अधिकारी शिविर स्थल पर ही मौजूद रहे।

अजीतगढ़ में सुशासन सप्ताह के तहत लगे शिविर में 1286 परिवाद प्राप्त हुईं, जिन मे से 1095 परिवादों का संबंधित विभागों के अधिकारियों द्वारा मौके पर ही निस्तारण किया गया। वही नीमकाथाना में लगे शिविर में 15 परिवाद प्राप्त हुए जिन में से 12 परिवादों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। लम्बित परिवादों के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए गए।

शिविर में ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ देने के लिए रोजगार, पेंशन, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, सामाजिक सुरक्षा और अन्य लोक कल्याणकारी योजनाओं की सेवाएं दी गईं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62