रबी फसलों के लिए प्रीमियम तय:31 तक करा सकेंगे बीमा, ऋणी किसान नहीं करवाने पर 24 दिसंबर तक दे सकते हैं सूचना
रबी फसलों के लिए प्रीमियम तय:31 तक करा सकेंगे बीमा, ऋणी किसान नहीं करवाने पर 24 दिसंबर तक दे सकते हैं सूचना
झुंझुनूं : केंद्रीय कृषि, सहकारिता एवं कृषक कल्याण मंत्रालय के निर्देशानुसार राज्य सरकार ने रबी फसलों के प्रीमियम की दर निर्धारित की हैं। रबी-2024 के लिए फसल बीमा करवाने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर तय की गई है। ऋणी किसानों का संबंधित बैंक स्वतः ही प्रीमियम काटकर बीमा कंपनी को भेज देगा।
इसके लिए किसान को अपनी नवीनतम गिरदावरी 29 दिसंबर तक बैंक में जमा करवानी होगी, ताकि सही फसल का बीमा काटा जा सके व क्लेम से वंचित ना हो। यदि कोई ऋणी किसान फसल बीमा योजना से अलग रहना चाहता है तो 24 दिसंबर तक संबंधित बैंक शाखा में लिखित में देना होगा।
गैर ऋणी किसान भी करवा सकते हैं बीमा
गैर ऋणी किसान भी 31 दिसंबर तक रबी फसलों के लिए बीमा करवा सकते हैं। इसके लिए आधार कार्ड व बैंक पास बुक की फोटो कॉपी तथा नवीनतम जमाबंदी आवश्यक है। ऋणी किसान जो बीमा नहीं करवाना चाहते उन्हें 24 दिसंबर तक संबंधित बैंक में लिखित में घोषणा पत्र देना होगा।
| फसल | बीमित राशि प्रति हेक्टर | प्रीमियम प्रति हेक्टेयर | किसान को देने | सरकार देगी |
| जौ | 56826 रुपए | 2841.30 रुपए | 852.39 रुपए | 1988.91 रुपए |
| चना | 70657 रुपए | 10598.55 रुपए | 1059.85 रुपए | 9538.69 रुपए |
| मसूर | 75552 रुपए | 7555.20 रुपए | 1133.28 रुपए | 6421.92 रुपए |
| मैथी | 65924 रुपए | 6592.4 रुपए | 3296.20 रुपए | 3296.20 रुपए |
| सरसों | 87537 रुपए | 3501.48 रुपए | 1313.05 रुपए | 2188.95 रुपए |
| गेहूं | 85478 रुपए | 3419.12 रुपए | 1282.17 रुपए | 2136.95 रुपए |
| तारामीरा | 30991 रुपए | 1549.55 रुपए | 464.86 रुपए | 1084.68 रुपए |
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2134860


