[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीतसर मे 11 जनवरी से सात कुण्डीय महायज्ञ शुरू


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सीतसर मे 11 जनवरी से सात कुण्डीय महायज्ञ शुरू

सीतसर मे 11 जनवरी से सात कुण्डीय महायज्ञ शुरू

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : कैलाश चन्द्र जांगिड़

झुंझुनूं : राजस्थान झुंझुनूं 17 दिसंबर l निकटवर्ती गांव सीतसर मे सीतसर बालाजी धाम मन्दिर मे मन्दिर के पूर्व महंत सावल राम पुजारी की 41 वी पुण्य तिथि के अवसर पर 11 जनवरी से 13 जनवरी तक तीन दिन लगातार सात कुण्डीय महायज्ञ का आयोजन होगा। यह जानकारी देते हुए मन्दिर समिति के अध्यक्ष पी एल शर्मा व इंजीनियर रवि पारीक ने बताया की सीतसर बालाजी धाम के महंत पुजारी पुष्कर लाल पारीक के सानिध्य मे सावल राम जी की 41 वी पुण्य तिथि पर विभिन्न धार्मिक आयोजन सहित तीन दिवसीय सात कुण्डीय महायज्ञ का आयोजन होगा जिसमे मुख्य अथिति केशर देव दाधीच व अन्य विद्वान पंडित होंगे।

उन्होंने बताया की 10 जनवरी को यथा योग्य पूजा अर्चना के साथ साथ दूध का अभिषेक होगा एवं प्रतिमाओ का भव्य श्रंगार कर छपन भोग अर्पित किया जावेगा। वही 11 जनवरी को रामायण का अखंड पाठ होगा तथा सात कुण्डीय महायज्ञ का पहला चरण शुरू होगा। जिसमे 101 विवाहित जोड़े शामिल होंगे इस अवसर पर सीतसर बालाजी धाम को रंग बिरंगे सुंगधित फूलो से सजाया जावेगा दूर दराज से आने वाले यात्रियों के रहने खाने पिने की मन्दिर समिति द्वारा नि शुल्क व्यवस्था रहेगी वही मन्दिर मे आने वाले सभी भक्तो के प्रशाद खाने के लिए विशाल भंडारा होगा इसी तरह तीन दिन लगातार स्थानीय कलाकारों द्वारा भजन संध्या का आयोजन भी चलता रहेगा। उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभिन्न तरह की समितियों का गठन किया गया है। जिसमे मुख्य रूप से बाबू लाल पंसारी, कैलाश चन्द्र जांगिड़ झुंझुनू, उम्मेद सिंह भालोटिया, श्योकरण कुमावत, हरिराम बुढ़ानिया, सुरेंद्र हमीरी, मंगेज चावला, निरंजन शर्मा भूकाना, प्रहलाद अग्रवाल, भवानी शर्मा, काबिलसार, शीशपाल थिमोली, रमेश पारीक ढुलानिया, चीकू पारीक, नीकु पारीक, विकास पारीक, नरेश पारीक, महेश सैनी, नरेंद्र भाम्भू, नरेंद्र काँसुजिया, भूपेंद्र वाहिदपुरा, अजय वाहिदपुरा को शामिल किया गया है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77