[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अवैध चेजा पत्थर ले जा रही ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त करने की कार्रवाई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

अवैध चेजा पत्थर ले जा रही ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त करने की कार्रवाई

वन विभाग की टीम पर जानलेवा हमला

नवलगढ़ : वन क्षेत्र में चेजा पत्थर का अवैध खनन व इस पत्थर का लगातार हो रहा परिवहन नवलगढ़ वन विभाग के लिए बड़ा सिर दर्द बना हुआ है। अवैध खनन करने वालों पर कार्रवाई करने वाली वन विभाग की टीम पर कई बार हमले हो जाते हैं। ऐसी ही घटना सोमवार रात्रि को लोहार्गल व गोल्याणा के बीच घटित हुई। जिसका मुकदमा गोठड़ा पुलिस थाने में 10 जनों के खिलाफ नामजद दर्ज हुआ है। दर्ज मुकदमे के अनुसार सोमवार रात्रि को 9.43 बजे वन क्षेत्र में लोहार्गल व गोल्याणा के बीच चेजा पत्थर से भरे ट्रैक्टर को ट्रॉली सहित अवैध खनन कर परिवहन करने के जुर्म में वन विभाग की टीम ने जब्त किया। जब्ती के बाद वन विभाग की टीम इस ट्रैक्टर व ट्रॉली को नवलगढ़ लाने के लिए रवाना हुए। लेकिन गोल्याणा के पास बिना नंबर की आगे पीछे लोहे की गाटर लगी कैंपर गाड़ी, 3 मोटरसाइकिल व 2 कार में सवार होकर 15-20 लोग आए और विभाग की गश्ती टीम पर जानलेवा हमला कर दिया तथा सरकारी गाड़ी में तोडफ़ोड़ करके बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। हमलावर जब्त किए गए ट्रैक्टर के चालक को छुड़वा ले गए। टीम के साथ बुरी तरह मारपीट करके नवलगढ़ क्षेत्र वन अधिकारी अमित कुमार सहित टीम के सदस्यों को हमलावरों ने जाति सूचक गालियां दी व जाते जाते जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने अपराधियों के विरूद्ध जान से मारने की धमकी देने, राजकीय कार्य में बाधा डालने, जाति सूचक गालियां देने व राजकीय वाहन में तोडफ़ोड़ करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। इस मामले की जांच नवलगढ़ पुलिस उप अधीक्षक राजवीर सिंह चंपावत को सौंपी गई है।

वन विभाग की गश्ती टीम में नवलगढ़ के क्षेत्रीय वन अधिकारी अमित कुमार, वन रक्षक इंद्रचंद्र शर्मा, तकनीशियन सांवरमल व वाहन चालक अमरचंद तथा नवलगढ़ क्षेत्रीय वन अधिकारी ग्रेड द्वितीय महेंद्र कुमार शामिल थे। इस संबंध में गोठड़ा पुलिस थाने में क्षेत्रीय वन अधिकारी महेंद्र कुमार मेघवाल ने मामला दर्ज कराया है।

इनके खिलाफ मामला

वन विभाग की टीम पर जानलेवा हमला करने, राज कार्य में बाधा डालने, सरकारी वाहन में तोडफ़ोड़ व जाति सूचक गालियां तथा जान से मारने की धमकी के आरोप में गोठडा़ पुलिस थाने में मंगलवार को चिराणा निवासी मंजीतसिंह, लोहरड़ा निवासी धर्मेंद्र , शक्तिसिंह, सत्येंद्रसिंह, विक्रमसिंह, सुनील कुमार तथा गुर्जरों की ढाणी लोहरड़ा निवासी हीरालाल, छोटू व विक्रम के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62